facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

ऑफिस स्पेस का चौथाई हिस्सा होगा REITs के पास, 5 साल में डबल होगा पोर्टफोलियो!

Advertisement

शीर्ष सात शहरों में, बेंगलूरु 24 प्रतिशत अतिरिक्त रीट-योग्य स्पेस के साथ सबसे आगे है। उसके बाद 19 प्रतिशत के साथ हैदराबाद दूसरे स्थान पर है।

Last Updated- August 26, 2025 | 10:49 PM IST
Office Space

भारत के चार सूचीबद्ध ऑफिस रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट्स) की पहुंच अगले पांच वर्षों में ग्रेड ए ऑफिस स्पेस के 30 फीसदी हिस्से तक हो सकती है। इस समय यह पहुंच 16 फीसदी है। वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) की बढ़ती मांग से रीट्स को ऑफिस स्पेस बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कोलियर्स की नई रिपोर्ट, ‘रीट्स अनलॉक्ड: एक्सलरेटिंग इंडियाज रियल एस्टेट मैच्योरिटी’ में कहा गया है कि चार रीट्स के पास इस समय लगभग 13.3 करोड़ वर्ग फुट ग्रेड ए ऑफिस स्पेस है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य 37.1 करोड़ वर्ग फुट, जो मौजूदा ग्रेड ए ऑफिस संपत्तियों का लगभग 46 प्रतिशत है, से भविष्य में रीट लिस्टिंग की संभावना रहेगी ।

कोलियर्स इंडिया में मुख्य कार्या​​धिकारी बादल याग्निक ने कहा, ‘भारत में ऑफिस रीट्स अभी विकास के शुरुआती चरण में हैं और लगभग 16 प्रतिशत ग्रेड ए ऑफिस स्पेस का हिस्सा पहले ही इक्विटी बाजारों में सूचीबद्ध हो चुका है। भविष्य में रीट्स के अंतर्गत 37.1 करोड़ वर्ग फुट अतिरिक्त कार्यालय स्थान आ सकता है, जिसका अधिकांश हिस्सा शीर्ष सात बाजारों के सेकंडरी बिजनेस डि​स्ट्रिक्ट (एसबीडी) में है।’

शीर्ष सात शहरों में, बेंगलूरु 24 प्रतिशत अतिरिक्त रीट-योग्य स्पेस के साथ सबसे आगे है। उसके बाद 19 प्रतिशत के साथ हैदराबाद दूसरे स्थान पर है। मौजूदा रीट्स में लगभग 3.4 करोड़ वर्ग फुट निर्माणाधीन भी है जिसके अगले 12-24 महीनों में चालू होने की उम्मीद है।

लगभग 22.3 करोड़ वर्ग फुट या अतिरिक्त रीट-योग्य ऑफिस स्टॉक का 60 प्रतिशत भारत के शीर्ष सात शहरों के एसबीडी में केंद्रित है। बेंगलूरु 36 प्रतिशत के साथ सबसे आगे है, हैदराबाद 29 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि सेंट्रल बिजनेस डि​स्ट्रिक्ट में ग्रेड ए की 14 प्रतिशत संपत्ति में रीट की संभावना है।

कोलियर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि 86 प्रतिशत से ज्यादा की ऑक्यूपेंसी दर प्रीमियम ऑफिस स्पेस की मजबूत मांग दर्शाती है। मौजूदा रीट्स के तहत 86 प्रतिशत परिचालन ऑफिस पोर्टफोलियो ग्रीन सर्टिफाइड है जो वैश्विक स्थिरता मानकों के साथ है। आने वाले वर्षों में भारतीय रीट्स का लक्ष्य 100 प्रतिशत हरित प्रमाणन प्राप्त करना और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को 30-35 प्रतिशत तक बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - August 26, 2025 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement