facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

जनवरी-जून के बीच रिटेल लीजिंग 65 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

इस अवधि के दौरान फैशन और अपैरल कारोबारियों की हिस्सेदारी करीब 47 प्रतिशत रही है, जिसके बाद लग्जरी की 13 प्रतिशत, फूड ऐंड बेवरिज की 8 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है।

Last Updated- August 17, 2023 | 10:24 PM IST
Led by Twamev, Apple, retail leasing in Delhi up 65% between Jan and June

दिल्ली-एनसीआर में 2023 के पहले 6 महीने में रिटेल लीजिंग में 65 प्रतिशत वृद्धि हुई है। यह पिछले साल के 4,20,000 वर्ग फुट से बढ़कर 7,00,000 वर्ग फुट हो गया है। रियल एस्टेट संपत्ति सलाहकार सीबीआरई दक्षिण एशिया की रिपोर्ट में यह सामने आया है।

‘इंडिया रिटेल फिगर्स एच-1 2023’ के मुताबिक प्रमुख सौदा कपड़े के ब्रांड त्वमेव ने साउथ एक्सटेंशन-2 में 10,000 वर्गफुट जगह के लिए किया है। इसके बाद ऐपल ने साकेत के सलेक्ट सिटी वाक मॉल में 8,800 वर्गफुट और कॉफी व सैंडविच चेन प्रेट ए मैंगर ने इसी मॉल में 1,160 वर्गफुट जगह ली है।

इस अवधि के दौरान फैशन और अपैरल कारोबारियों की हिस्सेदारी करीब 47 प्रतिशत रही है, जिसके बाद लग्जरी की 13 प्रतिशत, फूड ऐंड बेवरिज की 8 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। अगर पूरे भारत के आंकड़े देखें तो जनवरी से जून के दौरान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में रिटेल लीजिंग में 24 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई-दिसंबर से तुलना की जाए तो मांग 15 प्रतिशत ज्यादा रही है। इस अवधि के दौरान कुल लीजिंग 20 लाख वर्गफुट रही है, जो पिछले साल की समान अवधि में 23.1 लाख वर्गफुट थी।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement