facebookmetapixel
Advertisement
प्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबा

घर का बनाना कोई आसां काम नहीं…

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

घर का बनाना कोई आसान काम नहीं…ऊंची ब्याज दरों और प्रॉपर्टी कीमतों में लगी आग से परेशां मिडल क्लास तो यह बात अरसे से जानता है लेकिन लगता है कि यह बात इन दिनों वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को भी समझ में आ गई है।
इसीलिए गुरुवार को उन्होंने घर बनाने के लिए 20 लाख तक का लोन सस्ता करने के लिए बैंकों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार 20 लाख रुपए तक के होम लोन की ब्याज दरों में कटौती को लेकर बहुत गंभीरता से विचार कर रही है।
ऐसोचैम की बजट बाद चर्चा में गुरुवार को भाग लेते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इस बात से सहमति जताई कि 20 लाख रुपए से कम होम लोन लेने वालों को ब्याज दरें कम कर राहत दी जानी चाहिए।
वित्त मंत्री के अनुसार यूपीए सरकार की कोशिश है कि महंगाई दर 4 फीसदी से कम रहे ताकि ब्याज दर को नियंत्रित करने में सहूलियत हो।
20 लाख तक के होम लोन की रेंज को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए उनका कहना था कि होम लोन लेने वाले 80 फीसदी लोग इसी रेंज के हैं। इन लोन पर 20 लाख रुपए से अधिक रकम वाले ऋणों के मुकाबले जोखिम कम होता है इसलिए बैंकरों को 20 लाख रुपए से कम होम लोन लेने वाले ग्राहकों को छूट देनी चाहिए।
यही नहीं अधिकतम डिफॉल्ट भी इसी रेंज में होते हैं इसलिए मध्यवर्ग को राहत देना बहुत जरूरी है।
चिदंबरम ने कहा बैंकों को इस संबंध में समझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं और आगे भी किया जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए बैंकों और आरबीआई को भी इस पर विचार करना ही चाहिए।  चिदंबरम ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर का यह कहना उचित नहीं है कि कम मंहगाई दर और ऊंची विकास दर के बीच संतुलन रखना चाहिए। वैसे आरबीआई गवर्नर सभी को खुश नहीं रख सकते।

Advertisement
First Published - March 6, 2008 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement