facebookmetapixel
Advertisement
मानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?

आर कॉम वाइमैक्स में करेगी बड़ा निवेश

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा करने की अपनी योजना के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस (आर कॉम) एक और कदम आगे बढ़ा रही है।


 इसके लिए उसने वाइमैक्स को जरिया बनाने का फैसला किया है। कंपनी अगले 3 साल में 50 से भी ज्यादा देशों में वाइमैक्स नेटवर्क बिछाएगी, जिसमें कई हजार करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है।अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की इस कंपनी ने विस्तार योजना के तहत यूरोप की एक नामी वाइमैक्स ऑपरेटर को खरीदने का भी इरादा कर लिया है। इसमें भी तकरीबन 1,200 से 1,600 करोड़ रुपये लगाए  जाने की बात चल रही है।


वाइमैक्स दरअसल दूरसंचार की बेहद नई नवेली प्रौद्योगिकी है। इसके तहत लंबी दूरी तक भी वायरलेस डेटा बेहद आसानी से और कई तरीकों से भेजे जा सकते हैं। आर कॉम भारत में भी इस मैदान में तेज रतार से दौड़ रही है। देश के 18 मुख्य शहरों में उसका वाइमैक्स नेटवर्क चल रहा है। लेकिन टाटा कम्युनिकेशंस और सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) इस मैदान में उसे टक्कर दे रही हैं।


सूत्रों के मुताबिक रिलायंस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी देने की पूरी तैयारी कर ली है। यूरोप की जिस कंपनी को खरीदने के वह बेहद करीब पहुंच गई है, उसका 20 से भी ज्यादा देशों में कारोबार है। उसका नेटवर्क पूर्वी यूरोप, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई देशों में फैला है।


हालांकि इस कंपनी के नाम का खुलासा अभी नहीं हो सका है, लेकिन कई वेंचर कैपिटल फंड इस अधिग्रहण के लिए रकम जुटाने में लग गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद आर कॉम को उन देशों में अपनी पैठ पुता करने का मौका मिल जाएगा, जहां इस कंपनी का बोलबाला है। रिलायंस वहां मौजूदा वाइमैक्स नेटवर्क को मजबूत करेगी और उसका दायरा भी बढ़ाएगी।


वाइमैक्स के क्षेत्र में आर कॉम का यह दूसरा अधिग्रहण होगा। कंपनी ने पिछले महीने ही फ्रांसीसी चिप निर्माता कंपनी सिक्वंस कयुनिकेशंस में बड़ी साझेदारी खरीदी है। उस सौदे का वित्तीय ब्यौरा भी नहीं दिया गया था।आर कॉम की विस्तार योजना में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (सार्क) के दायरे में आने वाले देश भी शामिल हैं। इसके अलावा भूमध्यसागर और दक्षिण अफ्रीका के देशों पर भी उसकी निगाह है।


हालांकि आर कॉम के सूत्रों ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक रिलायंस की योजना अंतिम चरण में है। विस्तार और अधिग्रहण की योजना दरअसल कंपनी के ‘विजन 2012’ का हिस्सा है।इसके लिए वह समुद्र के भीतर मौजूद केबल (सबमरीन केबल) और विशिष्ट प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करेगी।


आर कॉम का इरादा अंतरराष्ट्रीय बाजार में पैठ बनाने के बाद तेज रतार वाली ब्रॉडबैंड सेवाएं, वॉयस, वीडियो और डेटा सेवा और 4जी सेवा मुहैया कराना है। कंपनी ने अपने वाइमैक्स नेटवर्क पर ढाई अरब से भी ज्यादा लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Advertisement
First Published - March 20, 2008 | 12:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement