facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया में शांति का असर! सोयाबीन के भाव फिसले, क्या ₹6,500 तक आएगी कीमत?LPG यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान! सरकार ने हटाए सभी प्रतिबंध, उद्योग और होटल सेक्टर को राहतCorporate Action: अगले हफ्ते इन शेयरों में होगी बड़ी हलचल! डिविडेंड, बायबैक और स्पिन ऑफ की पूरी लिस्टBest FD Rates: SBI से लेकर Small Finance Banks तक, कहां मिल रहा सबसे ज्यादा FD ब्याज? पूरी लिस्ट देखेंभारत बना एशिया का सबसे बड़ा निवेश ठिकाना! रिपोर्ट में चीन और जापान भी पीछेIRFC OFS रहा हिट! सरकार की झोली में आए ₹2,100 करोड़, रिटेल निवेशकों ने किया मालामालNALCO, Hindalco: एल्युमिनियम शेयरों से निकलने का वक्त? रिपोर्ट में 30-40% डाउनसाइड की चेतावनीApple ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! MacBook और iPad हुए महंगे, कंपनी ने बताई बड़ी वजह₹12.48 लाख करोड़ की AMC, आखिर क्यों खास है SBI Mutual Fund IPO?Apollo से Medanta तक, इन 4 Hospital Stocks में बड़ा मौका! ब्रोकरेज दिया 40% तक का टारगेट

RCap insolvency : बढ़ाई जा सकती है आरकैप समाधान प्रक्रिया की समयसीमा

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 5:14 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Rcap) के कर्जदाता समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा को इस साल 30 मई तक बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वर्तमान समयसीमा 16 अप्रैल को खत्म हो रही है। चूंकि नीलामी का दूसरा दौर अभी होना बाकी है, इसलिए वर्तमान समयसीमा के भीतर समाधान प्रक्रिया को पूरा करना संभव नहीं है।

इस सप्ताह की शुरुआत में कर्जदाताओं ने दूसरी नीलामी को 11 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। आरकैप की समाधान प्रक्रिया को पूरा करने की समयसीमा पहले भी कई बार बढ़ाई जा चुकी है।

सूत्रों ने कहा कि सभी तीन बोलीदाताओं – हिंदुजा समूह की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल), टॉरेंट इन्वेस्टमेंट और सिंगापुर स्थित ओकट्री नीलामी के दूसरे दौर में भाग लेंगे। ये सभी बोलीदाता इस समय कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) के साथ उनके द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों या चिंताओं पर चर्चा कर रहे हैं।

बोलीदाताओं की प्रमुख चिंता दिवाला एवं ऋण शोधन अक्षमता (आईबीसी) और समाधान योजना के लिए अनुरोध (आरएफआरपी) दिशानिर्देशों के अनुसार प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नीलामी के पहले दौर में हिंदुजा समूह की कंपनी की बोली नीलामी के बाद जमा की गई थी।

नीलामी के बाद बोली लगाने को टोरेंट इन्वेस्टमेंट उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे रही है क्योंकि नीलामी के अनुसार उसकी बोली सबसे ऊंची थी। गत दिसंबर में संपन्न पहले दौर की नीलामी में टॉरेंट ने सर्वाधिक 8,640 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

हिंदुजा समूह की कंपनी आईआईएचएल ने पहले 8,110 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जिसे बाद में उसने संशोधित कर 9,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 5:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement