facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Q3 Results: नेस्ले इंडिया, मैरिको से लेकर सन फार्मा तक, किस कंपनी ने Q3 में कमाए कितने करोड़

Advertisement

नेस्ले इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 4.9 फीसदी बढ़कर 688 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 31, 2025 | 11:26 PM IST

रोजमर्रा के सामान (एफएम सीजी) बनाने वाली प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया का चालू वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 4.9 फीसदी बढ़कर 688 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के मुनाफे को पेय पदार्थ कारोबार में दमदार दो अंक की वृद्धि से बल मिला है। पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 655.6 करोड़ रुपये था।

कंपनी के पेय पदार्थ का खुदरा कारोबार बीते 12 महीनों में 2,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया, जिसमें नेस्कैफे ने बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर अपनी स्थिति दमदार की है। मगर कंपनी ने देश में लगातार चुनौतीपूर्ण माहौल बरकरार रहने पर चिंता जताई है। नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने तिमाही नतीजे जारी करने के दौरान कहा, ‘यह ऐसी तिमाही थी जिसमें खाद्य मुद्रास्फीति, शहरी उपभोग में नरमी और ग्रामीण उपभोग में धीरे-धीरे सुधार देखा गया।’ किटकैट बनाने वाली कंपनी की शुद्ध बिक्री समीक्षाधीन अवधि के दौरान एक साल पहले की इसी तिमाही से 4,600.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.9 फीसदी बढ़कर 4,779.7 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का ब्याज, डेप्रिसिएशन और कर से पहले का मुनाफा 3.9 फीसदी कम होकर 1,091.6 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,125.4 करोड़ रुपये था। कंपनी ने खाद्य और पेय पदार्थ पोर्टफोलियो में भारी तेजी के साथ अपने आउट ऑफ होम कारोबार में दो अंकों की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने कहा है, ‘ई-कॉमर्स ने उच्च दो अंक की वृद्धि दर्ज करते हुए अपनी तेजी बरकरार रखी और घरेलू बिक्री में 9.1 फीसदी का योगदान दिया।’­

मैरिको का लाभ 5 प्रतिशत बढ़ा

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी मैरिको का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.18 प्रतिशत बढ़कर 406 करोड़ रुपये हो गया। मैरिको ने शेयर बाजार को दी सूचना में यह जानकारी दी है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 386 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। समीक्षाधीन तिमाही में मैरिको की एकीकृत परिचालन आय 15.35 प्रतिशत बढ़कर 2,794 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,422 करोड़ रुपये थी। मैरिको ने अपने आय विवरण में कहा कि राजस्व में वृद्धि का कारण भारतीय कारोबार में उसके उत्पादों की बिक्री में छह प्रतिशत वृद्धि तथा अंतरराष्ट्रीय कारोबार में 16 प्रतिशत की स्थिर मुद्रा वृद्धि है। परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सौगत गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में पहले की 13 तिमाहियों की तुलना में सबसे अच्छी वृद्धि हासिल की है, जो मुख्य रूप से बिक्री मात्रा और राजस्व में आई बढ़ोतरी के कारण हुई है।

सन फार्मा का लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर हुआ 2,903 करोड़ रुपये

दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत बढ़कर 2,903 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,524 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। सन फार्मा ने शेयर बाजार को शुक्रवार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 13,675 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 12,381 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए 10.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 8.50 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया गया था। सन फार्मा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में हमारे प्रदर्शन में चौतरफा सुधार हुआ।

Advertisement
First Published - January 31, 2025 | 10:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement