facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

पीएनबी हाउसिंग का कर पूर्व लाभ घटा

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:23 AM IST

आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में 20.4 फीसदी घटकर 329.48 करोड़ रुपये रह गया। शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में भारी गिरावट से मुनाफे को झटका लगा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 414.03 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 10 फीसदी घटकर 284.5 करोड़ रुपये से 257.2 करोड़ रुपये रहा गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर आज 5 फीसदी बढ़त के साथ 210.25 रुपये पर बंद हुआ।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पीएनबी हाउसिंग फाइनैंस की शुद्ध ब्याज आय घटकर 487.8 करोड़ रुपये रह गई जो एक साल पहले की समान तिमाही में 625.5 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन घटकर 2.66 फीसदी रह गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3.14 फीसदी रहा था। तिमाही के दौरान आवास वित्त कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के एक हिस्से का प्रतिभूतिकरण नहीं किया जिससे मार्जिन को झटका लगा। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में उसने 2,318 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण किया था।
अपेक्षित ऋण नुकसान (ईसीएल) के लिए कुल प्रावधान की रम 1,837.1 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्तीय साधनों और बट्टेखाते के कारण नुकसान के लिए प्रावधान की रकम घटकर 75.09 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 164.16 करोड़ रुपये रही थी। जून 2020 के अंत में कंपनी का कुल प्रावधान कवरेज अनुपात 98 फीसदी रहा जो जून 2019 के अंत में 117 फीसदी रहा था। तिमाही के दौरान सकल एनपीए बढ़कर 2.76 फीसदी हो गईं जो एक साल पहले की समान अवधि में 0.85 फीसदी रही थीं। तिमाही के दौरान कुल उधारी 7 फीसदी घटकर 67,283 करोड़ रुपये रह गई।

Advertisement
First Published - July 23, 2020 | 11:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement