facebookmetapixel
Advertisement
Vedanta Share: Hindustan Zinc के दम पर दौड़ेगा शेयर? Q1 के बाद ब्रोकरेज ने जारी किए नए टारगेटGold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?

PM Gati Shakti: Private Sector के लिए खुले हैं गतिशक्ति के द्वार

Advertisement

राष्ट्रीय मास्टरप्लान में निजी क्षेत्रों की पहुंच देने के पीछे वजह यह है कि इससे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- July 07, 2023 | 10:07 PM IST
Private sector will use dynamic national masterplan

उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टरप्लान में निजी क्षेत्र को सीमित रूप से जगह देगा और इस मामले की जांच के लिए अंतर मंत्रालयी बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

डीपीआईआईटी में विशेष सचिव सुमिता द्वारा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘विज्ञान एवं तकनीक विभाग की एक भूस्थानिक नीति है, इस ढांचे के मुताबिक हम आगे बढ़ रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय भी इसमें एक अहम हिस्सेदार है क्योंकि इससे डेटा सुरक्षा जैसे मसले भी जुड़े हैं।’

सरकार इस मामले में खासकर संवेदनशील मसलों को लेकर विभिन्न आयाम से जांच करेगी। द्वारा ने कहा, ‘हर मंत्रालय के पास आंकड़े हैं। चिह्नित करना होगा कि कौन से आंकड़े (राष्ट्रीय मास्टरप्लान में) वे साझा करना चाहते हैं। जो चीजें पहले से सार्वजनिक हैं, वह मसला नहीं है।’

इसके अलावा यह भी फैसला करने के जरूरत है कि एक बार आंकड़े सार्वजनिक होने पर उसका मकसद साफ होना चाहिए। राष्ट्रीय मास्टरप्लान में निजी क्षेत्रों की पहुंच देने के पीछे वजह यह है कि इससे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने में मदद मिलेगी।

यह इस पर निर्भर होगा कि किस तरह के आंकड़े साझा किए जाते हैं। बहरहाल सुरक्षा के मसलों को देखते हुए निजी यूजर्स के लिए प्रोटोकॉल तैयार करना अहम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र कनेक्टिविटी के मसले को भी देखेगा।

Advertisement
First Published - July 7, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement