facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरीजुलाई में पैसा कमाने का मौका? ब्रोकरेज ने बताए टॉप 10 खरीदने और बेचने वाले स्टॉक्स1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, चेक करें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्स

पीएफसी ने जारी किए यूरो ग्रीन बॉन्ड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:00 AM IST

पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने 30 करोड़ यूरो का यूरो ग्रीन बॉन्ड जारी किया है। सात साल की अवधि वाले इन बॉन्डों को 1.841 फीसदी की कीमत पर जारी किया गया है। पीएफसी ने कहा कि किसी भारतीय बॉन्ड जारीकर्ता की तरफ से यूरो के बाजार में यह सबसे कम प्रतिफल है। पीएफसी ने एक सार्वजनिक बयान में कहा, यह पीएफसी की तरफ से न सिर्फ पहला बॉन्ड है बल्कि भारत की तरफ से जारी होने वाला पहला यूरो ग्रीन बॉन्ड है।
इसके अतिरिक्त किसी भारतीय एनबीएफसी की तरफ से जारी होने वाला पहला यूरो बॉन्ड है, साथ ही साल 2017 के बाद भारत की तरफ से जारी होने वाला पहला यूरो बॉन्ड भी है। इसके साथ ही पीएफसी अंतरराष्ट्रीय स्तरपर रकम जुटाने के मामले में यूरोपीय बाजार में उतर गई। कंपनी ने यह भी कहा कि एशिया व यूरोप के काफी संस्थागत निवेशकों ने इसमें हिस्सा लिया और इसे 2.65 गुना आवेदन मिले।
पीएफसी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आर एस ढिल्लन ने कहा, बॉन्ड जारी किए जाने से कंपनी को अक्षय ऊर्जा पोर्टफोलियो के प्रबंधन में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, यह इश्यू भारत के अक्षय ऊर्जा लक्ष्य को हासिल करने में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इससे कंपनी को अपना करेंसी बुक के अलावा निवेशक आधार का विशाखन करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - September 17, 2021 | 5:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement