facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

Petrol and Diesel Price Today: कच्चा तेल सस्ता होने से बदला पेट्रोल-डीजल का रेट, जानिए अपने शहर में तेल का भाव

Last Updated- May 05, 2023 | 10:01 AM IST
Fuel, Petrol

Petrol and Diesel Price: देश के सभी प्रमुख शहर यानी नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरु में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह अपरिवर्तित रहीं। इन शहरों में पिछले 11 महीने से पेट्रोल के रेट और डीजल के रेट स्थिर हैं।

इस समय दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर पर बिक रहा है जबकि डीजल 89.62 रुपये लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये लीटर पर आ गया, जबकि डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 90.05 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये लीटर हो गया है, जबकि डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाजियाबाद में भी आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 96.44 रुपये लीटर पर पहुंच गया जबकि डीजल 14 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये लीटर हो गया।

इन शहरों के अलावा देश भर में पेट्रोल और डीजल की दरें पिछले साल 21 मई से स्थिर हैं, जब तेल की कीमतों में नेशनल लेवल पर बदलाव किया गया था।

अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम;

शहर              पेट्रोल                 डीजल

जयपुर           ₹108.54              ₹93.77
बेंगलुरु          ₹101.94              ₹87.89
चेन्नई              ₹102.73             ₹94.33
भुवनेश्वर         ₹103.11              ₹94.68
हैदराबाद        ₹109.66            ₹97.82
कोलकाता      ₹106.03            ₹92.76
नोएडा            ₹96.65               ₹90.05
त्रिवेंद्रम           ₹109.73             ₹98.53
गुड़गांव            ₹96.85             ₹89.73

इस आधार पर तय होती है तेल की कीमतें

अलग-अलग शहरों में हर रोज कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। मूल्य वर्धित कर (VAT), माल ढुलाई शुल्क, स्थानीय कर आदि जैसे विभिन्न मानदंडों के आधार पर, राज्य द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदलती रहती हैं।

तेल की कीमतों में आखिरी बदलाव पिछले साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क (excise duty) में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी।

First Published - May 5, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट