facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Paytm की गेमिंग कंपनी के खिलाफ GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, भेजा ₹5,712 करोड़ का नोटिस

Advertisement

कंपनी ने एक बयान में कहा, यह पूरे उद्योग का मसला है। जीएसटी विभाग ने पहले ही कई गेमिंग कंपनियों को नोटिस भेजे हैं।

Last Updated- April 29, 2025 | 11:18 PM IST
Paytm
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

पेटीएम के स्वामित्व वाली कंपनी की सहायक फर्स्ट गेम्स टेक्नोलजी को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) से एक नोटिस मिला है। इसमें ब्याज और जुर्माने के साथ 5,712 करोड़ रुपये की देनदारी का दावा किया गया है। गेमिंग कंपनी को सोमवार को कारण बताओ नोटिस मिला। नोटिस जनवरी 2018 से मार्च 2023 के बीच की अवधि के लिए है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) की इकाई फर्स्ट गेम्स ने कहा कि डीजीजीआई का मानना है कि जीएसटी की देनदारी की गणना टोटल एंट्री अमाउंट पर 28 फीसदी की दर से की जानी चाहिए जबकि गेमिंग कंपनियों की ओर से प्लेटफॉर्म शुल्क या सृजित राजस्व पर 18 फीसदी का भुगतान किया जाता है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, यह पूरे उद्योग का मसला है। जीएसटी विभाग ने पहले ही कई गेमिंग कंपनियों को नोटिस भेजे हैं। मामला फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और उन्होंने अंतरिम राहत देते हुए आगे की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

फर्स्ट गेम्स इस नोटिस को चुनौती देने के लिए याचिका दायर करेगी। याचिका में 1 अक्टूबर 2023 के जीएसटी संशोधन के पिछली तारीख के आवेदन के साथ-साथ संशोधन से पहले जीएसटी नियमन की व्याख्या शामिल होगी।

उसने कहा, रिट याचिका में गेमिंग उद्योग में अन्य लोगों जैसी ही अंतरिम राहत की मांग की जाएगी और इसके अनुसार फर्स्ट गेम्स जनवरी 2018 से मार्च 2023 तक की अवधि के लिए लागू ब्याज और दंड के साथ 5,712 करोड़ रुपये की प्रस्तावित देनदारी को चुनौती देगी।

मार्च में ओसीएल को प्रवर्तन निदेशालय से विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस मिला था। इसमें दो सहायक कंपनियों के अधिग्रहण से संबंधित 611 करोड़ रुपये से अधिक के कुल लेनदेन शामिल थे। 

कथित उल्लंघन ओसीएल के दो सहायक कंपनियों – लिटल इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड (एलआईपीएल) और नियरबाय इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनआईपीएल- पूर्व में ग्रुपऑन) के अधिग्रहण से संबंधित हैं, जिनमें कुछ निदेशक और अधिकारी भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 29, 2025 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement