facebookmetapixel
AI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसStock Market today: सेंसेक्स–निफ्टी की मजबूत शुरुआत, टॉप गेनर्स में SBI और Tata Steelगिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथ

पैरामाउंट ग्लोबल रिलायंस इंडस्ट्रीज को बेचेगी 13% हिस्सा

रिलायंस भारत में मीडिया क्षेत्र में अपना दबदबा बढ़ा रहा है

Last Updated- March 14, 2024 | 10:47 PM IST
Reliance Mcap

पैरामाउंट ग्लोबल अपने भारतीय टीवी कारोबार में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 4,286 करोड़ रुपये में बेचने पर सहमत हो गई है। भारतीय कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने पैरामाउंट ग्लोबल की वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की 13.01 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए उसकी दो अनुषंगी कंपनियों के साथ समझौता किया है।

इसी तरह, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (एसईसी) को दी सूचना में पैरामाउंट ग्लोबल ने कहा कि सौदे का समापन कुछ पारंपरिक शर्तों की संतुष्टि के अधीन है, जिसमें लागू नियामक अनुमोदन की प्राप्ति के साथ-साथ पहले से घोषित रिलायंस, वायाकॉम18 और स्टार डिज्नी के संयुक्त उद्यम कार्यक्रम को पूरा करना शामिल है।

उसने कहा, ‘समापन के बाद पैरामाउंट अपने कंटेंट का लाइसेंस वायकॉम18 को देना जारी रखेगा।’ आरआईएल ने कहा कि वायकॉम18, टीवी18 ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की एक सामग्री की आपूर्ति करने वाली अनुषंगी कंपनी है।

First Published - March 14, 2024 | 10:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट