facebookmetapixel
भारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से बदलेगा गेम, इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा; लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा

OYO को 2022-23 में 5,700 करोड़ रुपये की कमाई की उम्मीद

Last Updated- March 27, 2023 | 3:43 PM IST
OYO

ट्रेवल और होटल बुकिंग सर्विस देने वाले टेक्नोलॉजी कंपनी ओयो (OYO) को वित्त वर्ष 2022-23 में अपना राजस्व 5,700 करोड़ रुपये से अधिक रहने की उम्मीद है।

ओयो के संस्थापक (Founder) एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रितेश अग्रवाल ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के साथ संवाद के दौरान यह संभावना जताई।

अग्रवाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष का राजस्व एक साल पहले की तुलना में 19 प्रतिशत बढ़कर 5,700 करोड़ रुपये से अधिक रह सकता है। इसके पहले वित्त वर्ष 2021-22 में ओयो ने 4,780 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था।

इसके साथ ही अग्रवाल ने कहा कि ओयो को अगले वित्त वर्ष में समायोजित एबिटा आय करीब 800 करोड़ रुपये हो जाने की उम्मीद है। एबिटा आय का मतलब ब्याज, कर, ह्रास एवं कटौती से पहले की आय है।

उन्होंने कहा कि भारत, इंडोनेशिया, अमेरिका एवं ब्रिटेन में सतत वृद्धि और यूरोप के वैकेशन होम कारोबार के भी अच्छा प्रदर्शन करने से कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कंपनी का नकद प्रवाह बेहतर होने से बाह्य वित्त पर निर्भरता में भी कमी आई है। इस बारे में संपर्क किए जाने पर ओयो के प्रवक्ता ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ओयो ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष पेश दस्तावेज के मसौदे में कहा था कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसका समायोजित एबिटा 63 करोड़ रुपये रहा।

सेबी ने ओयो को कुछ अद्यतन जानकारियों के साथ आईपीओ आवेदन नए सिरे से दाखिल करने को कहा था। ओयो ने सितंबर, 2021 में 8,430 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने से संबंधित प्रारंभिक आवेदन सेबी के पास किया था। हालांकि, बाजार में जारी उतार-चढ़ाव से इस आईपीओ को टाल दिया गया है।

First Published - March 27, 2023 | 3:43 PM IST

संबंधित पोस्ट