facebookmetapixel
Advertisement
यूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलना

Paytm के शेयरधारकों में हाहाकार! शेयरों में लगातार दूसरे दिन 20% की गिरावट

Advertisement

गिरावट के बाद बीएसई पर Paytm के शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए।

Last Updated- February 02, 2024 | 12:51 PM IST
Paytm
Representative Image

Paytm Share Price Today: पेटीएम ब्रांड (Paytm) का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार (2 फरवरी) को 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई। यह गिरावट लगातार दूसरे दिन देखने को मिल रही है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था।

आरबीआई की घोषणा के बाद ही कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद बीएसई पर कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए। वहीं, एनएसई पर 20 प्रतिशत गिरकर 487.20 रुपये पर रहे। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 30,931.59 करोड़ रुपये घटकर 30,931.59 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें: Key Highlights of Budget 2024-25: गरीब कल्याण से लेकर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट तक, क्या रहीं बजट की खास बातें? जानें सब कुछ

आरबीआई ने आदेश में कहा था कि कि पेटीएम का संचालन करने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज के ‘नोडल खातों’ को 29 फरवरी से पहले जल्द-से-जल्द जल्द समाप्त किया जाना चाहिए।

वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में वर्गीकृत करता है, न कि सब्सिडियरी कंपनी के रूप में।

 

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 12:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement