facebookmetapixel
पूर्व सेना प्रमुख नरवणे के अप्रकाशित संस्मरणों पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगितबैंकिंग सुधार समिति की रूपरेखा जल्द, बीमा में 100% FDI को वैश्विक दिलचस्पी: एम नागराजूविनिवेश की रफ्तार से बनेगा राजस्व का रास्ता, बजट के बाद बोलीं निर्मला सीतारमणAir India के बोइंग 787 में ईंधन नियंत्रण स्विच में खामी, लंदन-बेंगलूरु उड़ान रोकी गईEditorial: संघीय संतुलन, राज्यों की हिस्सेदारी और राजकोषीय अनुशासन की कठिन कसौटीबजट 2026-27: कर प्रोत्साहन और सख्त राजकोषीय गणित ने विकास अनुमानों की परीक्षा लीबजट 2026-27: राजकोषीय मजबूती के आंकड़ों के पीछे की कहानी और बाकी बड़े सवालबजट में बढ़ी बाजार उधारी से बॉन्ड यील्ड ऊपर, डेट म्युचुअल फंड निवेशकों को रणनीति बदलने की जरूरतSTT बढ़ाकर ₹73,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य, लेकिन F&O वॉल्यूम घटने से अनुमान पर उठे सवालF&O पर बढ़ा STT: आर्बिट्राज फंडों के रिटर्न पर 30-50 आधार अंक का दबाव

कारोबारियों को कर चुकाने के लिए कहें अधिकारी: CBDT

Last Updated- January 24, 2023 | 9:47 PM IST
Tax

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे कारोबारियों और फर्मों को कर अदायगी के लिए कहें जिन्होंने पिछले कई वर्षों के दौरान उपकर या अधिभार के लिए कटौती का दावा किया था। उन्हें जुर्माने से बचने के लिए स्वेच्छा से आगे आने और कर के अंतर का भुगतान करने के लिए प्रेरित करें।

कर रिटर्न दाखिल करने और उसमें सुधार करने की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। 31 मार्च के बाद दावे की रकम अघोषित आय मानी जाएगी और उस पर 50 फीसदी जुर्माना लग सकता है।

सीबीडीटी के चेयरमैन नितिन गुप्ता की आज की बैठक में यह मुख्य एजेंडा था। इसके अलावा सीबीडीटी ने वित्त वर्ष 2023 में कुल कर संग्रह, टीडीएस संग्रह, सीआईटी मामलों के निपटान और करदाताओं की लंबित शिकायतों पर भी गौर किया गया।

एक अनुमान के मुताबिक, इस कवायद से 5,000 करोड़ रुपये का कर संग्रह को सकता है। इससे 31 मार्च को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर राजस्व में इजाफा होगा।

पिछले साल सरकार ने आयकर अधिनियम की धारा 40 (ए) (2) के तहत पिछली तारीख से लागू होने वाला संशोधन किया था। इसका उद्देश्य खासकर उन कारोबारियों के लिए इस प्रावधान के दुरुपयोग को रोकना था जो इसे छूट अथवा कारोबारी खर्च के तौर पर देखते हैं।

First Published - January 24, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट