facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंदSEBI के नए टोटल एक्सपेंस रेश्यो नियम लागू, फिर भी AMC ने बचाया मार्जिन, मुनाफा भी बढ़ाटाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की Q1 में दमदार शुरुआत, ब्रांडेड कारोबार और ग्रोथ पोर्टफोलियो से बिक्री में दोहरे अंक की बढ़तIRDAI ने प्रो टेक जनरल इंश्योरेंस को लाइसेंस दिया, पतंजलि-डीएस ग्रुप के मैग्मा जनरल इंश्योरेंस अधिग्रहण को भी मंजूरीसाइबर हमलों के बढ़ते खतरे से बैंक सतर्क, 5 साल में साइबर बीमा कवर दोगुना कर 10 करोड़ डॉलर तक पहुंचायायूपी में उद्योगों को बड़ी राहत, ₹1 के शुल्क पर शुरू होगा निर्माण; नया भवन विनियम जल्द होगा लागूSBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, चालू वित्त वर्ष का पहला परपेचुअल बॉन्ड इश्यूडिग्री के बाद भी नौकरी की चुनौती, कंपनियों को नहीं मिल रहे तैयार उम्मीदवार

अब अधिक मिलेंगे रियल मनी गेम ऐप, गूगल प्ले स्टोर पर मिलेगी जगह

Advertisement

तकनीक दिग्गज कंपनी इन रियल मनी गेम्स के लिए सदस्यता और इन-ऐप खरीदारी के लिए सेवा शुल्क मॉडल पेश करने की योजना बना रही है।

Last Updated- January 12, 2024 | 11:31 PM IST
Google ने Play Store पर कुछ समय के लिए रख दिए ऐप, Google put apps on Play Store for some time

गूगल इस साल भारत, मेक्सिको और ब्राजील के ज्यादा रियल मनी गेमिंग (आरएमजी) को गूगल प्ले स्टोर पर जगह देगी। इनमें वे ऐप भी शामिल हैं जो लाइसेंस व्यवस्था के तहत नहीं आते हैं। तकनीक दिग्गज कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि इसके लिए उनसे सेवा शुल्क वसूला जाएगा।

कंपनी ने कहा, ‘प्रायोगिक परियोजना के अध्ययन और उपयोगकर्ताओं एवं डेवलपरों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधा पर गूगल प्ले इस साल अधिक रियल मनी गेमिंग ऐप का समर्थन करेगी। इनमें गेम के वे संचालक भी शामिल होंगे जो मौजूदा लाइसेंस व्यवस्था के तहत नहीं आते हैं।’ गूगल इस विस्तारित सपोर्ट को जून में भारत, मेक्सिको और ब्राजील में अपने डेवलपरों के लिए पेश करेगी। कंपनी की योजना भविष्य में और अधिक देशों में इन्हें ले जाने की है।

तकनीक दिग्गज कंपनी इन रियल मनी गेम्स के लिए सदस्यता और इन-ऐप खरीदारी के लिए सेवा शुल्क मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि शुल्क कितना होगा। गूगल फिलहाल गूगल प्ले के माध्य से इन ऐप खरीदारी और ऐप बिक्री पर 15 से 30 फीसदी सेवा शुल्क वसूलती है।

यह कवायद ऐसे समय की जा रही है जब भारत की रियल मनी गेमिंग कंपनियां ऑनलाइन गेमिंग पर 28 फीसदी कर से जूझ रही हैं। स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म पहले प्लेटफॉर्म शुल्क पर 18 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर देते थे। इसे सकल गेमिंग राजस्व कहा जाता है। नए नियम 1 अक्टूबर से प्रभावी हुए।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement