facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

अब पानी के बिजनेस में उतरेगा Adani Group

Advertisement
Last Updated- January 19, 2023 | 7:31 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

अदाणी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज पानी शुद्ध करने, शोधन और वितरण क्षेत्र में कदम रखने की योजना बना रही है। उसका मानना है कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

कंपनी अगले सप्ताह 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) ला रही है। समूह बंदरगाह, हवाई अड्डा, सड़क, बिजली समेत बुनियादी ढांचा के विभिन्न क्षेत्रों में है। समूह के मुख्य वित्त अधिकारी जुगशिन्दर सिंह मीडिया से बातचीत में कह कि कंपनी ने 20,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिये कीमत दायरा 3,112 रुपये से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा है।

अगर अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को पूर्ण अभिदान मिलता है, तो यह कोल इंडिया के 2015 में 22,558 करोड़ रुपये के निर्गम के बाद दूसरा सबसे बड़ा एफपीओ होगा। कोल इंडिया का 15,199 करोड़ रुपये का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) अक्टूबर, 2010 में आया था।

सिंह ने कहा, ‘‘हम बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हैं और पिछले करीब दो दशक से इस खंड के लगभग हर क्षेत्र में है। इसको देखते हुए हम जल शुद्ध करने, शोधन और वितरण के क्षेत्र में कदम रखने को काफी उत्सुक हैं।’’

हालांकि, उन्होंने इसके बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। सिंह ने कहा कि हम फिलहाल गुंजाइश और अवसरों का आकलन कर रहे हैं। साथ संयुक्त उद्यम परियोजनाओं/अधिग्रहण पर भी नजर है। हम इस क्षेत्र (पानी) को लेकर काफी उत्सुक हैं क्योंकि किसी भी बुनियादी ढांचे के लिये यह महत्वपूर्ण तत्व है। कंपनी का एफपीओ 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। एंकर यानी बड़े निवेशकों के लिये यह एक दिन पहले खुलेगा।

Advertisement
First Published - January 19, 2023 | 7:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement