facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

इस वर्ष फायदे में आया गैर जीवन बीमा उद्योग

Advertisement

दो साल के घाटे के बाद फायदे में लौटा उद्योग, अंडरराइटिंग घाटा 12.93% घटा

Last Updated- December 23, 2024 | 10:33 PM IST
IRDAI
IRDAI

लगातार दो साल घाटे में रहने के बाद गैर जीवन बीमा उद्योग वित्त वर्ष 24 में फायदे में आ गया है। वित्त वर्ष 24 में गैर जीवन बीमा में शामिल सामान्य बीमा कंपनियों, एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों और विशेषीकृत बीमा पीएसयू को कुल मिलाकर 10,119 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडाई) की वित्त वर्ष 24 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार इस उद्योग को वित्त वर्ष 23 में 2,566 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 22 में 2,857 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

सरकारी सामान्य बीमा कंपनियों को 157 करोड़ रुपये का लाभ, निजी सामान्य बीमा कंपनियों को 5,983 करोड़ रुपये का कर बाद लाभ, विशेषीकृत बीमाकर्ताओं को 3,063 करोड़ रुपये का कर बाद लाभ और एकल स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को 915 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

हालांकि वित्त वर्ष 24 में गैर जीवन बीमा कंपनियों का अंडरराइटिंग घाटा गिरकर 28,555 करोड़ रुपये हो गया। यह वित्त वर्ष 23 के 32,797 करोड़ रुपये की तुलना 12.93 फीसदी कम है। गैर जीवन बीमा उद्योग के अंडरराइटिंग घाटे में सार्वजनिक क्षेत्र की हिस्सेदारी 66 फीसदी यानी 18,862 करोड़ रुपये और शेष निजी क्षेत्र के बीमा कंपनियों की हिस्सेदारी 10,758 करोड़ रुपये थी।

इसी तरह वित्त वर्ष 24 में एकल बीमा कंपनियों का अंडरराइटिंग घाटा बढ़कर 723 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 529 करोड़ रुपये था। गैर जीवन बीमा कंपनियों के निवेश आय से उनके अंडरराइटिंग घाटे की भरपाई होती है। विशेषीकृत बीमा कंपनियों का अंडरराइटिंग लाभ वित्त वर्ष 24 में बढ़कर 1,788 करोड़ रुपये हो गया जबकि यह वित्त वर्ष 23 में 1,747 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement