facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

NLC India-एपीडीसीएल का सोलर पावर एग्रीमेंट, असम में 1000 मेगावाट क्षमता की योजना

Advertisement

एनएलसी इंडिया ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह समझौता एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) और एपीडीसीएल के बीच हुआ है।

Last Updated- January 11, 2025 | 5:05 PM IST
solar
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की एनएलसी इंडिया लिमिटेड की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई ने असम में 1,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए असम बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड (एपीडीसीएल) के साथ एक संयुक्त उद्यम समझौता किया है।

एनएलसी इंडिया ने शनिवार को एक बयान में कहा कि यह समझौता एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (एनआईआरएल) और एपीडीसीएल के बीच हुआ है।

इस संयुक्त उद्यम में एनआईआरएल की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि एपीडीसीएल के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। समझौते के अनुसार, एनआईआरएल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना विकास में अपनी विशेषज्ञता लाएगी जबकि एपीडीसीएल भूमि अधिग्रहण, नियामकीय अनुमोदन और बिजली निकासी के बुनियादी ढांचे की सुविधा प्रदान करेगी।

इन परियोजनाओं से पैदा होने वाली समूची बिजली के लिए असम की बिजली वितरण कंपनियों के साथ 25 वर्षों के बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

एनआईआरएल के चेयरमैन प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने कहा, “यह पहल न केवल असम के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, बल्कि हरित रोजगार सृजन और राज्य के स्थिरता सूचकांक को बढ़ाकर सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति देगी।”

संयुक्त उद्यम का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का विकास करके असम की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करना, किफायती एवं विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देना है।

Advertisement
First Published - January 11, 2025 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement