facebookmetapixel
Advertisement
क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम लागू होने के बाद निफ्टी के आखिरी 15 मिनट के स्तर में आया अंतर घटाZEE को बड़ी राहत, एक हफ्ते में जुर्माना जमा करने पर वॉरंट प्रक्रिया पूरी करने की इजाजतआवेदन वापस लेने पर दोबारा फाइलिंग सस्ती होगी, शुल्क 50% से घटाकर 20% करने का प्रस्तावNRI और विदेशी निवेशकों के लिए आसान होगी डिजिटल KYC प्रक्रिया, भारत आए बिना कर सकेंगे ऑनबोर्डिंगPM विश्वकर्मा योजना का दूसरा चरण 17 सितंबर से हो सकता है शुरू, कारीगरों को मिलेगा आसान कर्जपंजाब चुनाव 2027 से पहले BJP-अकाली दल की राहें जुदा, गरमाई राज्य की सियासतKYC अड़चन नहीं, बैंकिंग सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाEditorial: राष्ट्रीय देखभाल नीति से बदलेगी तस्वीर, बुजुर्गों को मिलेगी बेहतर देखभालराष्ट्रपति बोलीं: सिंधु जल संधि खत्म करना निर्णायक कदम, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया भारत की ताकतNRIs के लिए बड़ी खबर! अब डॉलर में कर सकेंगे भारत के म्युचुअल फंड्स में निवेश, नया AIF फंड लॉन्च

बातचीत विफल, मैकलॉयड रसेल से निकली कार्बन रिसोर्सेज

Advertisement

पिछले एक सप्ताह से कार्बन रिसोर्सेज बृजमोहन खेतान चाय कंपनी में हिस्सेदारी छोटे-छोटे भागों में बेच रही है।

Last Updated- June 15, 2023 | 11:25 PM IST
Effect of drought on Darjeeling tea

जालान (Jalan) के स्वामित्व वाली कार्बन रिसोर्सेज खुले बाजार में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर देश की सबसे बड़ी थोक चाय उत्पादक मैकलॉयड रसेल इंडिया से निकल गई है, जिससे इस कहानी में नया मोड़ आ गया है।

पिछले एक सप्ताह से कार्बन रिसोर्सेज बृजमोहन खेतान चाय कंपनी में हिस्सेदारी छोटे-छोटे भागों में बेच रही है। कार्बन रिसोर्सेज के निदेशक अभिनव जालान ने कहा ‘आज हमने तीन प्रतिशत से ज्यादा की बिक्री की।’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक शेयर बेच दिया गया है।

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी के एनसीएलटी से बाहर आने के बाद हमने खेतान के साथ बैठक की थी। वे अलग-अलग शर्तों पर हमारे सौदे के संबंध में फिर से बातचीत करना चाहते थे, जो हमें मंजूर नहीं था।

जालान ने कहा कि हम यह भी मानते हैं कि खेतान द्वारा बैंकों को मौजूदा ओटीएस (एकमुश्त भुगतान) की पेशकश बहुत कम है। इसलिए बैंक कंपनी को एनसीएलटी में घसीट सकते हैं, ऐसे में हमारे शेयर बेकार हो जाएंगे।

जालान की 5.03 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की लागत करीब 15 करोड़ रुपये थी और उन्हें बिक्री से करीब 11 करोड़ रुपये मिले। खेतान के करीबी सूत्रों ने कहा कि इस ओटीएस के प्रस्ताव पर अब काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी राशि को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। चूंकि कार्बन के साथ हमारे समझौते में विशिष्टता वाला कारक हटा दिया गया है, इसलिए हम बेहतरीन मूल्य प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों से बात कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि हमें कार्बन या किसी और के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं है।

जालान ने कहा अगर कंपनी एनसीएलटी में जाती है और बैंकों को 1,150 करोड़ रुपये की पेशकश करती है, तो हम उसका अधिग्रहण करना पसंद करेंगे। माना जाता है कि मैकलॉयड का बैंक ऋण 1,600 करोड़ रुपये के दायरे में है।

अलबत्ता पिछले नौ महीने के दौरान कार्बन-मैकलॉयड की कहानी में एक से ज्यादा दफला बदलाव आया है।

लौह मिश्र धातु, इस्पात और एल्युमीनियम उद्योगों के लिए विनिर्माण सामग्री में रुचि रखने वाली जालान की कंपनी ने एक आश्चर्यजनक कदम के तहत पिछले सितंबर में मैकलॉयड में 5.03 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली थी।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement