facebookmetapixel
भारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से बदलेगा गेम, इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा; लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदाIndia-US ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में कहां बनेंगे पैसे? ब्रोकरेज ने बताए पसंदीदा सेक्टरUS-India Trade Deal: टैरिफ कट का बड़ा असर, फार्मा से IT तक इन 5 सेक्टरों के स्टॉक्स में दिखेगी तेजीसुलभ होगा उपचार, बहुराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल को मिलेगी धारFY27 में PMJAY का बड़ा लक्ष्य: 3 करोड़ लोगों के इलाज का टारगेट, ₹36,000 करोड़ क्लेम भुगतान2026 से 2031 तक डिफेंस पर कितना खर्च होगा? रक्षा सचिव राजेश कुमार ने बतायाबल्क ड्रग्स के लिए PLI योजना का उत्पादन लक्ष्य बढ़ा

ई-कॉमर्स, दूरसंचार, बीएफएसआई जैसे क्षेत्रों में नौकरी करना चाहते हैं ज्यादातर नए लोग : सर्वे

बीएफएसआई क्षेत्र में 18 प्रतिशत वृद्धि हुई है वहीं दूरसंचार में 13 प्रतिशत तो आईटी क्षेत्र में पांच प्रतिशत वृद्धि हुई है।

Last Updated- November 13, 2023 | 5:04 PM IST
jobs
Representative Image

ई-कॉमर्स, दूरसंचार, बीएफएसआई, (बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) आदि क्षेत्र आगे बढ़ने का लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करते हैं और बेहतर माहौल प्रदान करने के साथ ही काम और व्यक्तिगत जीवन में अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं।

एक सर्वे में कहा गया है कि इन कारणों से नए लोग यानी फ्रेशर्स सबसे ज्यादा इन्हीं क्षेत्रों में नौकरी की तलाश करते हैं। रोजगार और पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘अपना.कॉम’ के सर्वेक्षण के अनुसार, नई प्रतिभाएं ई-कॉमर्स क्षेत्र में आ रही हैं। इस क्षेत्र में आवेदनों में 22 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।

बीएफएसआई क्षेत्र में 18 प्रतिशत वृद्धि हुई है वहीं दूरसंचार में 13 प्रतिशत तो आईटी क्षेत्र में पांच प्रतिशत वृद्धि हुई है। इस अध्ययन में 10,000 से अधिक लोगों को शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें : भारत का आउटबाउंड FDI सितंबर की तुलना में 12% घटा

अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, नौकरी की तलाश में सूरत, जयपुर, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, लखनऊ और कानपुर जैसे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों से आने वाले 10 में से छह लोग ई-कॉमर्स और बीएफएसआई क्षेत्रों पर अपनी नजरें जमा रहे हैं। करियर वृद्धि के पर्याप्त अवसरों के कारण 10 में से छह नए लोग इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। लगभग 34 प्रतिशत स्थापित कंपनियों में स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं, जबकि 22 प्रतिशत लोग दिग्गज कंपनियों के लिए काम करने से जुड़ी ब्रांड पहचान और प्रतिष्ठा को चुनते हैं।

इसके अलावा 10 में से आठ लोग अमेजन, फ्लिपकार्ट और रिलायंस जियो जैसी बहुराष्ट्रीय दिग्गज कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। ये लोग ब्रांड नाम को प्राथमिकता देते हैं।

First Published - November 13, 2023 | 5:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट