facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Moody’s ने Vedanta Resources के बॉन्ड्स की घटाई रेटिंग, कंपनी के शेयर पर दिखा असर

आज सुबह 9:33 बजे कंपनी के शेयर 2.78 फीसदी या 7.25 रुपये की गिरावट के साथ 253.20 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- January 10, 2024 | 10:34 AM IST
Moody's
Representative Image

रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) की वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) की और से जारी किए गए सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स पर रेटिंग घटी दी है। इसका असर आज यानी बुधवार को कंपनी के शेयर पर देखने को मिला है।

आज सुबह 9:33 बजे कंपनी के शेयर 2.78 फीसदी या 7.25 रुपये की गिरावट के साथ 253.20 रुपये पर कारोबार करते दिखे।

Moody’s ने Vedanta Resources की घटाई रेटिंग

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody’s Investors Service) ने मंगलवार को कहा कि उसने वेदांता रिसोर्सेज द्वारा जारी सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड्स पर अपनी रेटिंग Caa3 से घटाकर Caa3 कर दी है।

यह भी पढ़ें: World Bank का अनुमान: भारत की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 6.4% बढ़ेगी

ब्रोकरेज फर्म ने वेदांता रिसोर्सेज की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग (सीएफआर) की रेटिंग भी Caa2 से घटाकर Caa3 कर दी है।

Moody’s ने क्या दी प्रतिक्रिया?

मूडीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुभ चौबल ने कहा, “हम लोन रिस्ट्रक्चरिंग को डिफॉल्ट को टाले जाने के कदम के रूप में देखते हैं और हमारा आकलन है कि लेनदारों को मूल वादे के संबंध में आर्थिक नुकसान हुआ है। हम अपने मानदंडों के तहत लेनदेन को एक संकटग्रस्त एक्सचेंज मानते हैं, जो वीआरएल की रेटिंग में हमारी गिरावट को रेखांकित करता है।”

यह भी पढ़ें: Cash Transfer Program: महिला किसानों को सालाना 12000 रुपये देने की तैयारी में मोदी सरकार

मूडीज ने आउटलुक को रखा निगेटिव

मूडीज ने रेटिंग का आउटलुक निगेटिव बनाए रखा है। मूडीज के मुताबिक, कंपनी अगले 24 महीनों मे लिक्विडिटी की समस्या से घिरी रहेगी, जिसमें डिफ़ॉल्ट होने का जोखिम भी शामिल है।

सितंबर और दिसंबर में, एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने वेदांता रिसोर्सेज के लिए अपनी रेटिंग कम कर दी।

First Published - January 10, 2024 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट