facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

ONDC पर मासिक लेनदेन मार्च तक चार करोड़ पर पहुंचने की उम्मीदः CEO

कोशी ने कहा कि ओएनडीसी मंच से पांच-छह लाख कारोबारी जुड़े हैं और आने वाले महीनों में इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

Last Updated- July 10, 2024 | 5:12 PM IST
ONDC पर मासिक लेनदेन मार्च तक चार करोड़ पर पहुंचने की उम्मीदः CEO , Monthly transactions on ONDC expected to reach 4 crore by March: CEO

सरकार-समर्थित ई-कॉमर्स मंच ओएनडीसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टी कोशी ने बुधवार को कहा कि मार्च, 2025 तक इस मंच के जरिये होने वाले मासिक लेनदेन की संख्या तीन-चार करोड़ तक पहुंच जाने की उम्मीद है।

जून में मुक्त डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क पर एक करोड़ लेनदेन संपन्न हुए जबकि मार्च में यह संख्या 70 लाख थी।

कोशी ने यहां उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में कहा, ‘‘मार्च में 70 लाख और जून में हमारे मंच पर एक करोड़ लेनदेन हुए हैं। मुझे लगता है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक मासिक लेनदेन की संख्या तीन से चार करोड़ हो जानी चाहिए।’’

Also read: Emcure Pharma: बेच दें या होल्ड करें शेयर? जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

इसके साथ ही कोशी ने कहा कि ओएनडीसी मंच से पांच-छह लाख कारोबारी जुड़े हैं और आने वाले महीनों में इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। ओएनडीसी की स्थापना देश के ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र को लोकतांत्रिक बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

First Published - July 10, 2024 | 5:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट