facebookmetapixel
Advertisement
Share Market में Intraday Trading से कमाया पैसा? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियमभोपाल में किसानों का विशाल प्रदर्शन, शिवराज का घर घेरा, सीएम हाउस में घुसने का आह्वानStock Market: शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 888 अंक उछला, IT शेयरों ने किया कमालगोल्ड लोन की बढ़ती मांग, 2028 तक 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच सकता है बाजारNCDEX ने लॉन्च किया ‘Nidhi’ म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म, अब एक ही जगह SIP, निवेश और रिडेम्पशनAnti Paper Leak Law: अमेरिका, चीन, जापान समेत दुनिया के देशों में परीक्षा में नकल पर क्या है सजा? जानिए नियमदिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे करें आवेदन? महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे ₹2,500Ambuja Cements Share: कमजोर Q1 नतीजों के बावजूद ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग बरकरार; ₹568 तक टारगेटक्या UPI, NEFT या RTGS से पैसे भेजने पर भी आ सकता है Income Tax का नोटिस?Anti Paper Leak Bill 2026: लोकसभा से पास एंटी पेपर लीक बिल, दोषियों को 10 साल की जेल और ₹50 लाख जुर्माना

75 CC से 125 CC इंजन के बीच वाली हल्की बाइक श्रेणी में नरम वृद्धि!

Advertisement

वित्त वर्ष 23 में कम्यूटर बाइक की घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 10.5 प्रतिशत तक बढ़कर 79.2 लाख वाहन हो गई।

Last Updated- June 25, 2023 | 10:16 PM IST
Soft growth in the light bike category with 75 CC to 125 CC engines!

कम्यूटर बाइक खंड, जिसमें 75 सीसी और 125 सीसी इंजन के बीच वाली मोटरसाइकिलें शामिल रहती हैं, चालू वित्त वर्ष में हल्की बिक्री वृद्धि दर्ज कर सकता है क्योंकि यह ग्रामीण मांग में सुधार को लेकर अनिश्चितता, प्रीमियम वाहनों के लिए प्राथमिकता, जिंसों की अधिक लागत और कड़े सरकारी नियमों के कारण अधिक दामों जैसे कारकों से प्रभावित हो रहा है।

वित्त वर्ष 23 में कम्यूटर बाइक की घरेलू बिक्री पिछले साल की तुलना में 10.5 प्रतिशत तक बढ़कर 79.2 लाख वाहन हो गई। हालांकि वित्त वर्ष 23 में संपूर्ण दोपहिया वाहन खंड की घरेलू बिक्री पिछले साल के मुकाबले 13.86 प्रतिशत तक बढ़ी है, जिससे पता चलता है कि अधिक प्रीमियम मोटरसाइकिलों (125 सीसी से अधिक क्षमता के इंजन वाली) की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

इक्रा लिमिटेड के उपाध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख (कॉरपोरेट रेटिंग्स) रोहन कंवर गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कम्यूटर बाइक खंड के वॉल्यूम में सुधार की प्रवृत्ति जारी रहने की उम्मीद है और इसमें चालू वित्त वर्ष के दौरान छह से नौ प्रतिशत तक की वृद्धि होने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि हाल के दिनों में ग्रामीण मांग बेहतर होने से इसके सुधार को समर्थन मिला है, लेकिन अल नीनो की घटना और मॉनसून की बारिश पर इसके असर के संबंध में चिंताएं बनी हुई हैं और इनसे सुधार में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने कहा कि कम्यूटर बाइक के बढ़े हुए दामों से कुछ हद तक मांग में कमी बनी हुई है, भले ही व्यापक आर्थिक माहौल में सुधार से वित्त वर्ष 23 में इस खंड के वॉल्यूम में सुधार में सहायता मिली हो। कम्यूटर बाइक खंड की बिक्री में धीमी वृद्धि प्रमुख दोपहिया वाहन विनिर्माताओं को भी चिंतित कर रही है। लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इस खंड में अग्रणी हीरो मोटोकॉर्प ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि कंपनी देश भर में खुदरा फाइनैंसिंग विकल्पों को बढ़ावा देते हुए तथा अधिक मूल्य वाले उत्पादों पर जोर देते हुए इस खंड का विस्तार करने की योजना बना रही है।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य विकास अधिकारी रंजीवजीत सिंह ने हाल ही में संवाददाताओं को बताया था कि इस खंड में कुछ और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने से इसमें कोई कटौती नहीं होने वाली है।

खुदरा वित्त विकल्पों की पैठ बढ़ाना इस क्षेत्र में ग्रामीण ग्राहकों को बढ़ावा देने का तरीका है, जो मुद्रास्फीति की आंच महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खुदरा वित्त हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह लोगों को लागत को हिस्सा मासिक ईएमआई में विभाजित करने की अनुमति देता है। यह निश्चित रूप से लोगों को हमारे स्टोर तक ला रहा है।

वित्त वर्ष 20 में हीरो की फाइनैंसिंग की पैठ 47 प्रतिशत थी और वित्त वर्ष 23 तक यह बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement
First Published - June 25, 2023 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement