facebookmetapixel
Advertisement
Delhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?टैक्स राहत के बाद भारतीय बॉन्ड बाजार में ग्लोबल फंड्स की बढ़ी दिलचस्पी, रुपये को मिला सहाराअमेरिका ने फिर ईरान पर किया हमला, बहरीन-कुवैत हमले के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शनMSME लोन से बैंकिंग सेक्टर को रफ्तार! SBI, HDFC समेत ये बैंक शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

माइक्रोसॉफ्ट ने गिराए रिटेल पैकेज के दाम

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन ने आज विंडोज विस्टा की वैयक्तिक खरीदारी को बढावा देने के लिए रिटेल वर्जन पर कीमतों में 13 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक की कमी की घोषणा की है। कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के उनसार विंडोज विस्टा होम के मूल संस्करण 4000 रुपये, विंडो विस्टा प्रीमियम 5,300 रुपये और विंडो विस्टा अल्टीमेट 11,500 रुपये की खुदरा कीमत में उपलब्ध होंगे।


पहले अधिकतर ग्राहक अपने नए कंप्यूटर में एक पार्ट के रूप में विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम को खरीदते थे। अब भारतीय खुदरा क्षेत्र में हो रही वृध्दि और असली सॉफ्टवेयर की ओर बढ़ रहे झुकावके चलते विंडोज सॉफ्टवेयर के रिटेल पैकेज की बिक्री में भी बढ़ोतरी हो रही है।


माइक्रोसॉफ्ट इंडिया, विंडो क्लांइट बिजनेस समूह के निदेशक प्रसन्न मेदुरै का कहना है, ‘ग्राहकों के सॉफ्टवेयर खरीदने में आज बदलाव देखा जा सकता है। भारत में खुदर उद्योग में तेजी के साथ, खुद से कंप्यूटर बनाने वाले लोग सॉफ्टवेयर की अधिक मांग कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इन कम कीमतों के साथ हम इस वर्ग के लोगों तक अपनी पहुंच बना पाएंगे।विश्वभर में विंडोज विस्टा के नए दाम बाजारबाजार पर निर्भर रहेंगे और भारतीय बाजार में यह इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement