facebookmetapixel
Advertisement
₹9,072 करोड़ की 3 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी, 307 किमी बढ़ेगा नेटवर्क; 5,400 गांवों को मिलेगा फायदाBS Manthan में एथर एनर्जी के CEO का दावा: PLI स्कीम में सुधार की जरूरत, इससे खुलेगा $100 अरब का बाजार6 महीने में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक कार की कीमत होगी बराबर? बीएस मंथन में नितिन गडकरी ने जताई उम्मीदAI से बढ़ी डेटा सेंटरों की बिजली खपत, BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: भारत के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ा दबावक्या फिर आएंगे तीनों कृषि कानून? मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘BS मंथन’ में बताया सरकार का इरादाBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: AI, EVs और हाइड्रोजन से सशक्त होगा ‘विजन 2047’सैलरी अकाउंट वाले दें ध्यान! दिल्ली में 12 सरकारी बैंकों ने लगाया मेगा कैंप, खुला सुविधाओं का पिटाराUS Tariffs: ग्लोबल बाजारों में हलचल, ट्रंप की 10 प्रतिशत टैरिफ नीति प्रभावीBS Manthan में बोले नितिन गडकरी: ऑटोमोबाइल सेक्टर भारत का ग्रोथ इंजन, सड़क सुरक्षा पर जोरIT शेयरों में गिरावट जारी, फिर भी मालिक क्यों नहीं बेच रहे हिस्सेदारी? बीएस मंथन में एक्सपर्ट्स ने बताई वजह

Micromax, Phison ने भारत में स्टोरेज चिपसेट के डिजाइन विनिर्माण के लिए मिलाया हाथ

Advertisement

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी ने अपने नोएडा संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है।

Last Updated- December 19, 2024 | 2:16 PM IST
chipset
Representative image

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी माइक्रोमैक्स और ताइवान की स्टोरेज चिप कंपनी फिसन ने स्थानीय स्तर पर कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित ‘स्टोरेज चिपसेट मॉड्यूल’ के डिजाइन व विनिर्माण के लिए एक संयुक्त उद्यम एमआईपीएचआई की स्थापना की है।

माइक्रोमैक्स इंफॉर्मेटिक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कंपनी ने अपने नोएडा संयंत्र में उत्पादन शुरू कर दिया है।

शर्मा ने कहा, ‘‘ फिसन एनएएनडी कंट्रोलर और एनएएनडी स्टोरेज प्रौद्योगिकियों में अग्रणी है। हमने भारत में एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए उनके साथ साझेदारी की है, जिसमें माइक्रोमैक्स की 55 प्रतिशत और फिसन की 45 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी सर्वर के लिए स्टोरेज चिपसेट डिजाइन करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जो सुरक्षा तथा रणनीतिक दोनों दृष्टिकोणों से किसी भी देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

शर्मा ने कहा, ‘‘ इस उद्यम के साथ हमारा लक्ष्य जीपीयू की लागत को दसवें हिस्से तक कम करना है… जो दुनिया में प्रति टोकन लागत सबसे कम होगी। इससे हमें न केवल भारत में बल्कि विशिष्ट सहमत क्षेत्रों में भी एआई परिदृश्य को बदलने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि भारत में कुछ अग्रणी संगठनों के साथ परीक्षण इसी महीने पूरा हो जाएगा और वाणिज्यिक निर्यात 2025 की पहली तिमाही में शुरू होगा।

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement