facebookmetapixel
Advertisement
ऊर्जा सुरक्षा के लिए कोयला से गैस बनाना भारत की नई राष्ट्रीय प्राथमिकताEditorial: सुनील मित्तल के उत्तराधिकार प्लान से भारती एयरटेल में बड़े बदलाव की आहटपश्चिम एशिया संकट: क्या भारत बनेगा खाड़ी देशों का नया और सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार?महाराष्ट्र सरकार ने न्यूक्लियर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए ₹6.5 लाख करोड़ के किए समझौते, पैदा होगीं 1.23 लाख नौकरियां Explainer: Physical Gold, ETF या नया EGR? सोने में निवेश का कौन सा विकल्प है आपके लिए बेस्टदिल्ली-एनसीआर में GRAP-1 की पाबंदियां लागू, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ कैटेगरी में पहुंची Chana Price: चना हुआ गरम, आवक घटने और निचले भाव पर खरीद बढ़ने से भाव चढ़ेम्युचुअल फंड में महिला निवेशकों का AUM FY26 में ₹11 लाख करोड़ के पार, SIP में 29% हिस्सेदारीExplainer: क्या सिर्फ परिवार की प्रॉपर्टी में रहने से मिल जाता है मालिकाना हक? जानिए कानून क्या कहता हैThe Wealth Company बनी EGR से जुड़ने वाली पहली AMC, अब NSE पर मिलेगा शेयर की तरह सोना

Meta Layoffs: मेटा की एक बार फिर छंटनी की तैयारी, इस बार दस हजार लोगों की जायेगी नौकरी

Advertisement

मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने हाल ही में कहा था कि मेटा अपने खर्च को कम करने कोशिश कर रही है।

Last Updated- April 19, 2023 | 6:19 PM IST
META layoffs

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा इंक (Meta Inc) में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक़, मेटा प्लेटफॉर्म ने बुधवार को मैनेजर को छंटनी पर काम करने का आदेश दे दिया है। मेटा के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Meta Founder and CEO Mark Zuckerberg) ने हाल ही में कहा था कि मेटा (Meta Layoffs) अपने खर्च को कम करने कोशिश कर रही है।

Facebook, Whatsapp और Instagram समेत मेटा के सभी प्लेटफार्म में होगी छंटनी

रिपोर्ट के माने तो ये छंटनी Facebook, Whatsapp और Instagram समेत मेटा के सभी प्लेटफार्म में होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 10 हजार लोगों पर इसकी गाज गिरेगी। कंपनी की तरफ से यह कदम दरअसल कॉस्ट-कटिंग का भी एक हिस्सा है, जिसकी घोषणा खुद मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की थी।

नयी भर्ती पर भी रोक

मेटा नवंबर में पहले ही अपने लगभग 13 फीसदी वर्कफोर्स या लगभग 11,000 नौकरियों में कटौती कर चुका है। सिलिकॉन वैली में मौजूद सभी टेक कंपनियों के जैसे मेटा ने भी हायरिंग पर काफी पहले से रोक लगाया हुआ है। मेटा का लक्ष्य अपनी टीम को छोटा करना और टेक्नोलॉजिस्ट, इंजीनियरों और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के बीच संतुलन बनाए रखना है।

मार्च में किया था ऐलान

कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मार्च माह में कर्मचारियों के नाम एक संदेश में कहा था, ‘हम अपनी टीम के आकार को करीब 10,000 लोगों तक कम करने और करीब 5,000 उन अतिरिक्त पदों को खत्म करना चाहते हैं जिनके लिए हमने अब तक नियु​क्ति नहीं की है।’

कंपनी की इस पहल से पता चलता है कि जुकरबर्ग 2023 को ‘efficiency year’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान खर्च में 5 अरब डॉलर की कटौती करने की योजना है।

पहले भी हो चुकी है छंटनी

इससे पहले भी मेटा ने अपने कुल वर्कफोर्स के 13 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी कर दी थी। यह छंटनी नवंबर में की गई थी।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement