facebookmetapixel
Advertisement
Knack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,300 के नीचे; OMC शेयरों में 5% तक की भारी बिकवालीUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

AC कंप्रेशर की मैन्युफैक्चरिंग होने से 15 फीसदी ही रह जाएगी भारत की आयात पर निर्भरता

Advertisement
Last Updated- March 19, 2023 | 11:15 PM IST
Flipkart exchange program: Bring old AC, take new AC! Will be able to exchange like this

उपभोक्ता उपकरण बनाने वाली शीर्ष कंपनियां एलजी, दाइकिन और माइडिया (LG, Daikin और Midea) इस महीने के अंत से एसी कंप्रेशर की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने वाली हैं। सरकार के आंतरिक अनुमान के मुताबिक इससे वित्त वर्ष 2027-28 तक आयात पर निर्भरता करीब 15-16 प्रतिशत कम होने की संभावना है।

इन तीन कंपनियों को व्हाइट गुड्स (एसी और एलईडी) की श्रेणी में सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत लाभार्थी के रूप में चुना गया था।

एयर कंडीशनर (AC) में कंप्रेशर मुख्य घटक होता है और कुल मैन्युफैक्चरिंग लागत में इसकी लागत करीब 30 फीसदी आती है। भारत इसका शुद्ध आयातक है। इस मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां कंप्रेसर बनाने वाली दो प्रमुख कंपनियां चीन की शांघाई हाइली ग्रुप, हाइली इंडिया और अमेरिका की टेकुमसेह की सहायक टेकुमसेह इंडिया कंप्रेसर बनाती हैं।

2022 में भारत में आवासीय एसी यूनिट्स की बिक्री करीब 85 लाख यूनिट रहने का अनुमान है। 2028 तक मांग बढ़कर 1.5 करोड़ यूनिट तक पहुंच सकती है, जिसके लिए कंप्रेसरों की जरूरत होगी।

इन 3 कंपनियों की वित्त वर्ष 28 के दौरान कुल क्षमता 124 लाख यूनिट हो जाएगी। एक विश्लेषण के मुताबिक  ऐसी स्थिति में भारत की आयात पर निर्भरता 84-85 प्रतिशत से घटकर 16 प्रतिशत रह जाएगी। दाइकिन, एलजी और माइडिया ने वित्त वर्ष 24 से वित्त वर्ष 28 तक  क्रमशः 190 लाख, 95 लाख और 99 लाख यूनिट कंप्रेसर बनाने की प्रतिबद्धता जताई है।

घरेलू बाजार व्यापक दौर पर आयात पर निर्भर है। मांग पूरी करने के लिए 85 प्रतिशत कंप्रेसर का आयात होता है। इसमें से दो तिहाई माल चीन से आता है। उसके बाद थाईलैंड और दक्षिण कोरिया से क्रमशः 15 प्रतिशत और 8 प्रतिशत आयात होता है।

उपरोक्त उल्लिखित व्यक्तियों में से एक ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘पीएलआई के तहत विनिर्माता अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement