facebookmetapixel
Advertisement
HCL Tech Q1FY27 Results: मुनाफा 20% बढ़कर ₹4,624 करोड़, ₹12 के डिविडेंड का ऐलान देशभर में तय होगी न्यूनतम सैलरी की नई सीमा! अब राज्य नहीं दे पाएंगे इससे कम वेतनExplainer: लाइफ इंश्योरेंस लिया और हो गए निश्चिंत? समझें क्यों जरूरी है ‘एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर’बेंगलुरु के परिवारों की कमाई सबसे ज्यादा, चंडीगढ़ भी निकला मुंबई-दिल्ली से आगे: रिपोर्टICICI Prudential Q1 Results: मुनाफा 23% बढ़कर हुआ ₹964 करोड़ के पार, ₹12.40 डिविडेंड का भी ऐलानLarge & Mid Cap Funds: 59% शेयर ऑल-टाइम हाई से नीचे, क्या निवेश का सही समय है?Gold ETF: एक महीने में 5% तक टूटे; एक्सपर्ट ने कहा- निवेश का मौका, मिल सकता है 20% तक रिटर्न₹19.4 लाख करोड़ के गोल्ड लोन मार्केट में टाटा ग्रुप की एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा बाजार?Retail Inflation: जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर; खाने-पीने की कीमतों में तेजी से बढ़ा दबावजून में भारत का निर्यात 15.5% बढ़ा; व्यापार घाटा बढ़कर हुआ 30.43 अरब डॉलर

मंजूश्री टेक्नोपैक अधिग्रहण की तैयारी में

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 9:17 AM IST

प्लास्टिक पैकेजिंग कंपनी मंजूश्री टेक्नोपैक लिमिटेड (एमटीएल) विलय एवं अधिग्रहण योजनाओं पर बड़ा दांव लगा रही है। एडवेंट इंटरनैशनल समर्थित इस कंपनी ने अगले तीन साल के दौरान राजस्व तीन गुना कर लगभग 3,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
एमटीएल का मुख्यालय बेंगलूरु में है और वह रेकिट बेंकाइजर, प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल, नेस्ले और कोका-कोला समेत कई उपभोक्ता वस्तु कंपनियों की जरूरतें पूरी करती है। कंपनी का कहना है कि अधिग्रहण उसकी व्यवसाय विस्तार योजना में बड़ा योगदान देंगे और इससे उसे 2024 तक राजस्व लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिलेगी।
एमटीएल के मुख्य कार्याधिकारी संजय कपोटे ने कहा, ‘हम पहले की तुलना में अब ज्यादा उत्साहित हैं और कोविड संकट को ऐसे कुछ व्यवसाय हासिल करने के अवसर के तौर पर देख रहे हैं जो हमारे लिए अनुकूल होंगे।’ कंपनी मौजूदा समय में संभावित अधिग्रहणों के लिए चार व्यवसायों के साथ बातचीत कर रही है। एमटीएल ने वर्ष 2016 में वाराही पॉलिमर्स का अधिग्रहण किया था।

Advertisement
First Published - June 22, 2020 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement