facebookmetapixel
Advertisement
देश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरात

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने आमरी अस्पतालों को अपना नाम दिया

Advertisement

मणिपाल ने कोलकाता में कुछ साल पहले कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के साथ ही वहां प्रवेश किया था और अब वह पूर्वी भारत में सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है।

Last Updated- May 14, 2024 | 9:29 PM IST
Manipal Hospitals

मणिपाल हॉस्पिटल्स ने अधिग्रहण के करीब आठ महीने के बाद पूर्वी भारत के आमरी अस्पतालों को अपना नाम दिया है। सितंबर 2023 में करीब 2,300 करोड़ रुपये में आमरी में 84 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली मणिपाल हॉस्पिटल्स ने मंगलवार को ब्रांड एकीकरण की घोषणा की है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एच सुदर्शन बल्लाल ने संवाददाताओं से कहा कि यह दो प्रसिद्ध ब्रांडों का एकीकरण है। उन्होंने कहा, ‘हम देश के इस महत्त्वपूर्ण हिस्से में विकास की उम्मीद कर रहे हैं।’ आमरी की कोलकाता में तीन और भुवनेश्वर में एक इकाई थी।

मणिपाल ने कोलकाता में कुछ साल पहले कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स के अधिग्रहण के साथ ही वहां प्रवेश किया था और अब वह पूर्वी भारत में सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स के प्रबंध निदेशख और मुख्य कार्य अधिकारी दिलीप जोस ने कहा कि कोलंबिया एशिया के साथ हमने शहर (कोलकाता) में प्रवेश किया था। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि शहर में मणिपाल ब्रांड के और मजबूत होने के अवसर हैं।’ अब कोलकाता मे मणिपाल के चार और भुवनेश्वर में एक अस्पताल है। गंगटोक में मणिपाल का 500 बेड वाला शिक्षण अस्पताल भी है।

जोस ने कहा, ‘पूर्वी भारत में अब तक मणिपाल हॉस्पिटल्स सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है।’ मणिपाल हॉस्पिटल्स ने हाल ही में कोलकाता की अस्पताल श्रृंखला मेडिका सिनर्जी में 87 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक बाध्यकारी समझौता की घोषणा भी की है।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement