facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

सफल कारोबार में निवेश जारी रखेगा महिंद्रा समूह

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:39 AM IST

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने आज कहा कि कामयाब कारोबारों में निवेश जारी रखेगा और वैसे वर्टिकल के विकास व निवेश के जरिए भविष्य की तैयारी करेगा जिसमें अरबों डॉलर बाजार पूंजीकरण की क्षमता होगी। साथ ही योजना के मुताबिक आगे नहीं बढऩे वाले कारोबारों पर उचित कदम भी उठाया जाएगा।
सालाना आम बैठक में कंपनी के शेयरधारकों को संबोधित करते हुए महिंद्रा ने कहा कि कोविड-19 महामारी से जीवन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है और अर्थव्यवस्था अनिश्चित भविष्य का सामना कर रही है। उन्होंने हालांकि कहा कि इससे हमें अपनी सोच को दुरुस्त करने और अपने तौर-तरीकों में सुधार का मौका मिला है ताकि अपने वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद को एक बार फिर से प्रतिबद्ध बना सकें।
उन्होंने कहा कि साल 2002 में एमऐंडएम का शेयर भाव घटकर 56 रुपये आ गया था और फिर समूह ने कायापलट के लिए कदम उठाया और वित्तीय रिटर्न पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि साल 2018 में एमऐंडएम को साल 2002 के बाद निफ्टी पर सबसे अच्छा शेयर प्रदर्शित करने वाला घोषित किया गया। उन्होंने कहा, हमारे पास बुरे वक्त को अच्छे वक्त में बदलने की क्षमता है।

Advertisement
First Published - August 8, 2020 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement