कंपनियां

Macrotech Developers चालू वित्त वर्ष में भूखंड हासिल करने के लिए 4,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी

मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ अभिषेक लोढ़ा ने विश्लेषकों के साथ वार्ता में कहा कि कंपनी नए कारोबार के विकास पर 3,500-4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 14, 2024 | 3:48 PM IST

रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (Macrotech Developers) चालू वित्त वर्ष में जमीन के टुकड़ों के अधिग्रहण के लिए 3,500-4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश नए भूखंडों का अधिग्रहण करने और भूस्वामियों के साथ संयुक्त विकास समझौतों के जरिये किया जाएगा।

मैक्रोटेक डेवलपर्स लोढ़ा ब्रांड के तहत अपनी संपत्तियों का विपणन करती है। मैक्रोटेक डेवलपर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक लोढ़ा ने विश्लेषकों के साथ वार्ता में कहा कि कंपनी नए कारोबार के विकास पर 3,500-4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह निवेश भविष्य में विकास के लिए भूखंड हासिल करने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए व्यवसाय विकास पर कुल खर्च लगभग 35 से 40 अरब रुपये होगा।

First Published : May 14, 2024 | 3:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)