facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांगचीन से निवेश और तकनीक आकर्षित करने के लिए नियमों की समीक्षा को तैयार है भारत: गोयलBS Manthan 2026: एआई से कितनी कमाई, सवाल उठा सकते हैं अमेरिकी बाजारBS Manthan में गडकरी का बड़ा ऐलान: राजमार्ग निर्माण में अब BOT मॉडल को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता

L&T बोर्ड ने ₹12,000 करोड़ का कर्ज लेने की योजना को दी मंजूरी

Advertisement

कंपनी ने सुब्रमण्यम सरमा को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

Last Updated- March 21, 2025 | 8:30 PM IST
मार्जिन गाइडेंस में कटौती से L&T का शेयर 6 प्रतिशत टूटा, 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, L&T Share Price: L&T shares fell 6 percent due to cut in margin guidance, reached 2 month low

इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ने विभिन्न ऋण आधारित इंस्ट्रूमेंटों के माध्यम से 12,000 करोड़ रुपये तक राशि जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। कंपनी ने सुब्रमण्यम सरमा को डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और कंपनी का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है।

शुक्रवार को L&T के बोर्ड ने 12,000 करोड़ रुपये तक के लॉन्गटर्म कर्ज के लिए मंजूरी दी, जिसमें बाहरी कमर्शियल उधारी, टर्म लोन, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स या कोई अन्य उपयुक्त इंस्ट्रूमेंट शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा, L&T ने सुब्रमण्यम सरमा, जो पहले कंपनी के ऊर्जा विभाग के Whole-Time डायरेक्टर और प्रेसिडेंट थे, उन्हें 2 अप्रैल से कंपनी का डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रेसिडेंट नियुक्त करने की घोषणा की है। यह नियुक्ति फरवरी 2028 तक रहेगी।

दिन की शुरुआत में L&T ने अपनी बिल्डिंग्स और फैक्ट्रीज (B&F) वर्टिकल के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट जीता है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर ब्रिगेड ग्रुप से है और इसकी कीमत 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है। इस प्रोजेक्ट के तहत हैदराबाद और चेन्नई में आवासीय और वाणिज्यिक टावर्स बनाए जाएंगे। प्रेस रिलीज के अनुसार, यह L&T के लिए एक निजी ग्राहक से मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट है।

Advertisement
First Published - March 21, 2025 | 8:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement