facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

L’Oreal भारत में लाई त्वचा सौंदर्य के अपने ब्रांड

फ्रांस की कंपनी L'Oreal ने शुरू में भारत में दो अन्य ब्रांड ला रोश पोसे और विची पेश किए थे, लेकिन इन्हें पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई।

Last Updated- September 20, 2023 | 10:49 PM IST
L'Oreal brings first brand of its dermatological beauty division to India

लॉरियल इंडिया ​स्किनकेयर ब्रांड सेरावे की पेशकश के साथ अपने डर्मेटोलॉजिकल ब्यूटी खंड को भारत में ला रही है। फ्रांस की इस कंपनी ने शुरू में भारत में दो अन्य ब्रांड ला रोश पोसे और विची पेश किए थे, लेकिन इन्हें पूरी तरह सफलता नहीं मिल पाई। वै​श्विक तौर पर लॉरियल के दो अन्य ब्रांड भी हैं: ​स्किनस्यूटिकल्स और ​स्किन बेटर साइंस।

लॅरियल इंडिया में ‘लॉरियल डर्मेटोलॉजिकल ब्यूटी’ डिवीजन के निदेशक रामी इटानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को एक साक्षात्कार में बताया, ‘हमारा मानना है कि अब उत्पादों की इस श्रेणी की मांग बढ़ रही है, क्योंकि संपन्नता और जागरूकता बढ़ी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया के प्रसार में तेजी आई है जिससे अब भारत में इस ब्यूटी सेगमेंट को पेश करने का सही समय है।

उन्होंने कहा, ‘वै​श्विक तौर पर, हमारा ब्यूटी खंड तीसरा सबसे बड़ा डिवीजन है। ​पिछले साल और इस साल की पहली छमाही में यह लॉरियल ग्रुप सबसे तेजी से बढ़ने वाला व्यवसाय रहा।’ सेरावे को 315 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य ब्रांडों को भी भारत में पेश किया जा सकेगा, लेकिन उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी कि उन्हें कब उतारा जाएगा और क्या अन्य ब्रांडों को इसी डिवीजन के तहत पेश किया जा सकता है या नहीं।

First Published - September 20, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट