facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

लोढ़ा डेवलपर्स ने जमा कराया आईपीओ दस्तावेज

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 8:11 AM IST

मैक्रोटेक डेवलपर्स (पूर्व में लोढ़ा डेवलपर्स) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) जमा करा दिया है।
कंपनी ने विवरणिका मसौदे में कहा है, इससे हमें कर्ज घटाने और अनुकूल कर्ज-इक्विटी अनुपात बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही आंतरिक रूप से जमा रकम में से कुछ का निवेश कारोबार की बढ़त व विस्तार पर करने में हम सक्षम होंगे। इसके अतिरिक्त हमारा मानना है कि कर्ज-इक्विटी अनुपात में अच्छा खासा सुधार आएगा, जो हमें भविष्य में कारोबारी विकास के मौके मिलने पर प्रतिस्पर्धी दर पर संसाधन जुटाने में सक्षम बनाएगा। यह तीसरा मौका है जब लोढ़ा आईपीओ के जरिए रकम जुटाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने सितंबर 2009 में करीब 2,800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दस्तावेज जमा कराया था  लेकिन 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के कारण अपनी योजना टालनी पड़ी।
इसके बाद कंपनी ने साल 2018 में आईपीओ के जरिये करीब 5,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई और उसे सेबी की मंजूरी भी मिल गई, लेकिन रियल एस्टेट क्षेत्र में नकदी संकट आने के बाद कंपनी ने इसे वापस ले लिया। 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त अवधि में कंपनी की कुल आय 3,160 करोड़ रुपये रही है।

Advertisement
First Published - February 17, 2021 | 9:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement