facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

L&T ने SEBI के ESG नियमों के तहत जारी किए 500 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड

Advertisement

एलऐंडटी ने सेबी के नए नियमों के तहत 500 करोड़ रुपये ईएसजी बॉन्ड से जुटाए, पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी किया।

Last Updated- June 06, 2025 | 10:30 PM IST
L&T ESG bonds
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंजीनियरिंग एवं निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो ने ईएसजी आधारित बॉन्ड जारी कर 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आज एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की नई पेशकश ‘ईएसजी एवं हरित पहल से जुड़े बॉण्ड’ रूपरेखा के तहत यह विकल्प चुनने वाली वह पहली भारतीय कंपनी है।

Also Read: RBI की दर कटौती और अच्छे मॉनसून से FMCG और ऑटो सेक्टर में मांग बढ़ने की उम्मीद

ब्रिटेन का बैंक एचएसबीसी इस लेनदेन में एकमात्र प्रमुख प्रबंधक के रूप में कार्य कर रहा है। यह लेनदेन सेबी द्वारा पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतरराष्ट्रीय ईएसजी मानकों के साथ तालमेल बिठाने के लिए तैयार किए गए नियामकीय ढांचे की घोषणा के एक दिन बाद हुआ है।

कंपनी ने कहा कि सौदे के हिस्से के तौर पर इंजीनियरिंग और निर्माण समूह इससे जुड़ी रकम का उपयोग मीठे पानी के उपयोग और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की तीव्रता को कम करने जैसे पर्यावरणीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए करेगा। एलऐंडटी ने साल 2035 तक जल तटस्थ और 2040 तक कार्बन तटस्थ के दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए हैं।

Advertisement
First Published - June 6, 2025 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement