facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: GIFT Nifty बढ़त के साथ खुला; एशियाई बाजार हरे रंग में; BS Manthan का आज समापनWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोरBS Manthan में सुमन बेरी ने कहा: उत्पादकता में चीन से काफी पीछे है भारत, पूंजी बढ़ाने की है सख्त जरूरतBS Manthan में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान: खाद सब्सिडी सीधे किसानों को देने पर चर्चा होBS Manthan 2026: AI के बढ़ते उपयोग के बीच एक्सपर्ट्स ने की ‘राष्ट्रीय ग्रीन डेटा सेंटर नीति’ की मांगBS Manthan 2026: एथर एनर्जी के CEO तरुण मेहता ने PLI स्कीम के नियमों में सुधार की उठाई मांग

JB Chemicals से अलग होने का असर, KKR का हेल्थकेयर ट्रैक रिकॉर्ड हुआ मजबूत

Advertisement

रविवार को केकेआर ने जेबी केमिकल्स में अपनी 46.39 फीसदी हिस्सेदारी टॉरंट फार्मास्युटिकल्स को बेच दी। यह हिस्सेदारी उसने चार साल पहले वर्ष 2020 में जेबी केमिकल्स में खरीदी थी।

Last Updated- June 30, 2025 | 10:38 PM IST
KKR

केकेआर ऐंड कंपनी की रविवार को जेबी केमिकल्स ऐंड फार्मास्युटिकल्स से 11,900 करोड़ रुपये (1.42 अरब डॉलर) में निकासी भारत के तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर क्षेत्र में उसके लिए एक और सफल दांव साबित हुआ है। इससे इस क्षेत्र में अमेरिका की इस निजी इक्विटी दिग्गज के पिछले मजबूत रिकॉर्ड का पता चलता है। रविवार को केकेआर ने जेबी केमिकल्स में अपनी 46.39 फीसदी हिस्सेदारी टॉरंट फार्मास्युटिकल्स को बेच दी। यह हिस्सेदारी उसने चार साल पहले वर्ष 2020 में जेबी केमिकल्स में खरीदी थी।

इस मामले से अवगत एक व्य​क्ति ने कहा कि इससे पहले केकेआर ने 2020 में मैक्स हेल्थकेयर में पांच गुना रिटर्न कमाया था और वह भारत में अब तक किसी निजी इ​क्विटी फर्म द्वारा किए गए सबसे बड़ा ब्लॉक डील रहा है। जेबी केमिकल्स में, अमेरिकी फर्म ने ​निकासी के समय 36 फीसदी का सकल रिटर्न कमाया है, जिसमें इस साल के शुरू में ब्लॉक डील के जरिये कुछ हिस्सेदारी बिक्री भी शामिल है।

जेबी केमिकल्स का सौदा भारत में केकेआर के बढ़ते हेल्थकेयर पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगा, जिसमें हेल्थकेयर ग्लोबल एंटरप्राइजेज, बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल (बीएमएच), हेल्थियम मेडटेक और इनफिनिक्स हेल्थकेयर में हिस्सेदारी शामिल है।

वर्ष 2024 की शुरुआत से, केकेआर की निजी इ​क्विटी फर्म ने भारत में 2 अरब डॉलर का निवेश किया है। जून में फर्म ने केकेआर कैपिटल मार्केट्स के माध्यम से मणिपाल समूह के लिए 60 करोड़ डॉलर की वित्तीय व्यवस्था की।

मणिपाल समूह भारत की सबसे बड़ी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल चेन में से एक है जो एमऐंडए (मर्जर ऐंड एक्विजिशन) बाजार में सक्रिय है। मणिपाल ने अप्रैल 2023 में सिंगापुर के टेमासेक होल्डिंग्स को अपने हॉस्पिटल व्यवसाय में लगभग 2 अरब डॉलर मूल्य लेनदेन के तहत बड़ी हिस्सेदारी बेची थी।

केकेआर के लगातार हेल्थकेयर संबं​धित निवेश भारत के हेल्थकेयर सेक्टर के प्रति निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी के बीच किए गए हैं, जिसे गुणवत्तापूर्ण देखभाल की बढ़ती मांग, बढ़ती आय और बीमा की बढ़ती पैठ से बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement