facebookmetapixel
दक्षिण के राज्य मालामाल, उत्तरी राज्यों को झटका! टैक्स बंटवारे के नए फॉर्मूले से किस स्टेट को कितना मिला?जेफरीज, गोल्डमैन सैक्स से मोतीलाल ओसवाल तक: ब्रोकरेज हाउसेस ने बजट 2026 को कैसे किया डिकोडरिकॉर्ड ऊंचाई से रिकॉर्ड गिरावट; HDFC से SBI तक टॉप सिल्वर ETF 20% तक टूटेअब असेंबली नहीं, टेक्नोलॉजी की जंग: भारत की चिप-क्रांति 2.0 शुरूICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछला

किरण मजूमदार शॉ Infosys के निदेशक मंडल से हो गईं रिटायर, सुंदरम ने संभाली कमान

Last Updated- March 23, 2023 | 3:53 PM IST
nfosys announces Kiran Mazumdar-Shaw's retirement from board; Sundaram named lead independent director

सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी Infosys ने गुरुवार को अपने निदेशक मंडल से किरण मजूमदार शॉ की सेवानिवृत्ति की घोषणा की। यह आदेश 22 मार्च, 2023 को शॉ का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी हो गया।

एक बयान के अनुसार, Infosys के बोर्ड ने प्रमुख स्वतंत्र निदेशक पद के लिए नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर 23 मार्च से डी सुंदरम को चुना है।

मजूमदार शॉ 2014 में इन्फोसिस बोर्ड की स्वतंत्र निदेशक चुनी गई थीं और 2018 में वह प्रमुख स्वतंत्र निदेशक चुनी गईं। वह नामांकन और पारिश्रमिक समिति एवं सीएसआर समिति की अध्यक्ष रहने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन एवं ईएसजी समितियों में भी रह चुकी हैं।

Infosys के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने कहा, “हम इन्फोसिस परिवार का हिस्सा बनने के लिए किरण का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने वर्षों तक बोर्ड का मार्गदर्शन किया।” सुंदरम Infosys के बोर्ड में 2017 से हैं।

First Published - March 23, 2023 | 3:53 PM IST

संबंधित पोस्ट