facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

Kia India के वाहन एक अप्रैल से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे

Advertisement

Kia सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है। कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

Last Updated- March 21, 2024 | 5:05 PM IST
Kia
Representative Image

वाहन कंपनी किआ इंडिया (Kia India) एक अप्रैल, 2024 से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि यह निर्णय जिंस कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि को देखते हुए लिया गया है।

किआ सेल्टोस, सोनेट और कैरेन्स मॉडल बेचती है। कंपनी ने इस साल पहली बार अपने वाहनों के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। इस संबंध में किआ इंडिया के भारत में प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कंपनी लगातार ग्राहकों को प्रीमियम और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पाद देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “हालांकि, जिंस कीमतों में लगातार वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण हम आंशिक मूल्यवृद्धि लागू करने के लिए मजबूर हैं।” किआ अबतक भारत और विदेशी बाजारों में 11.6 लाख गाड़ियों की बिक्री कर चुकी है।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 5:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement