facebookmetapixel
सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयल

June Auto Sales 2024: Royal Enfield की बिक्री में जून में पांच प्रतिशत की गिरावट

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने दो प्रतिशत घटकर 66,117 इकाई रही, जो जून 2023 में 67,495 इकाई थी।

Last Updated- July 02, 2024 | 1:01 PM IST
Royal Enfield
Representative Image

मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की जून में कुल बिक्री पांच प्रतिशत घटकर 73,141 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 77,109 इकाई थी।

रॉयल एनफील्ड ने एक बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने दो प्रतिशत घटकर 66,117 इकाई रही, जो जून 2023 में 67,495 इकाई थी। इसमें कहा गया, जून 2023 में 9,614 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने निर्यात 27 प्रतिशत घटकर 7,024 इकाई रह गया।

रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘ हम अपनी दीर्घकालिक योजनाओं पर अडिग हैं और इस दिशा में काफी प्रगति कर रहे हैं। यह साल रॉयल एनफील्ड के लिए रोमांचक रहेगा, क्योंकि कई नई पेशकशों की योजना है जो हमारे उत्पाद खंड को काफी मजबूत करेंगी।’’

First Published - July 2, 2024 | 1:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट