facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

JN.1 Covid variant: कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए लगवानी होगी वैक्सीन! सीरम इंस्टीट्यूट लाइसेंस के लिए करने जा रहा अप्लाई

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण किया था, जिसका भारत में कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान व्यापक रूप से उपयोग किया गया था।

Last Updated- December 22, 2023 | 2:07 PM IST
Serum Institute of India to apply for license of JN.1 Covid variant vaccine

JN.1 Variant Vaccine: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश में अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसके पीछे बड़ी वजह कोविड का JN.1 वेरिएंट (JN.1 Variant) को माना जा रहा है। मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है। खबर आई है कि बहुत जल्द JN.1 वेरिएंट की वैक्सीन भी आने वाली है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जल्द ही भारत में नए JN.1 वेरिएंट की वैक्सीन के लिए अप्लाई करने वाली है।

सीरम इंस्टीट्यूट लाइसेंस के लिए करने जा रहा आवेदन

रिपोर्ट में कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट वर्तमान में कोविड-19 के XBB1 वेरिएंट के खिलाफ एक वैक्सीन पेश करता है। यह JN.1 वैरिएंट के “बहुत समान” है। उन्होंने कहा, “आने वाले महीनों में, हम भारत में इस वैक्सीन के लिए लाइसेंस प्राप्त करने का लक्ष्य रख रहे हैं।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नियामकों को सौंपे जाने के बाद दस्तावेजों को जनता के साथ साझा किया जाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट ने ही बनाई थी कोविशील्ड वैक्सीन

अदार पूनावाला के नेतृत्व वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन का निर्माण किया था, जिसका भारत में कोविड-19 महामारी की पहली और दूसरी लहर के दौरान व्यापक रूप से उपयोग किया गया था। इसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किया गया था।

Also read: कितना जानलेवा है कोरोना का नया वेरिएंट JN.1? WHO ने इसे बताया ‘वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’

देश में बढ़ रहे कोरोना के मामले

यह खबर ऐसे समय में आई है जब भारत में नए JN.1 वेरिएंट सहित कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को देश में 640 ताजा कोविड-19 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,997 है। महामारी की शुरुआत के बाद से भारत में मरने वालों की संख्या 5,33,328 हो गई है। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक केरल से एक और मौत की सूचना मिली।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। कुछ राज्यों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए भी कहा है।

First Published - December 22, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट