facebookmetapixel
Advertisement
देश की फैक्ट्रियों ने पकड़ी रफ्तार! IIP के आंकड़ों ने दिया बड़ा संकेत, आगे क्या होगा?Fed के रेट कट की आशंका में गिरे सोना-चांदी, ग्लोबल मार्केट में सोना फिर 4,000 डॉलर से नीचेदोहा वार्ता से पहले तेल बाजार में हलचल! कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?तमिलनाडु की Liquor Policy में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Update: शेयर बाजार की रफ्तार पड़ी धीमी! Sensex ऊपरी स्तर से फिसला, Nifty 23,900 के करीब; Eicher Motors, Tata Consumer टूटेVedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?

JLR ने बेंगलुरू में ‘ओपन इनोवेशन हब’ खोला

Advertisement

जेएलआर ने अप्रैल 2022 में ‘ओपन इनोवेशन प्रोग्राम’ पेश किया था और इसके तहत खोला गया यह उसका पांचवां ‘हब’ है।

Last Updated- October 23, 2024 | 3:12 PM IST
JLR
Representative Image

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) बेंगलुरू में ‘ओपन इनोवेशन हब’ खोला है। स्टार्टअप के साथ मिलकर काम करने की उसकी पहल के तहत इसे खोला गया है। जेएलआर ने बुधवार को बयान में कहा, इस पहल का मकसद अगली पीढ़ी के उत्पादों व सेवाओं का विकास करना है जो कंपनी के भविष्य के ग्राहक अनुभवों को समझने में मदद करेगी। टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले प्रमुख ब्राण्ड ने बेंगलुरू में ‘ओपन इनोवेशन हब’ खोला है।

ब्रिटेन, अमेरिका, इजराइल और ब्राजील में कंपनी की पहल की सफलता के बाद इसे देश में ‘हब’ खोला गया। बयान के अनुसार, भारतीय ‘हब’ कृत्रिम मेधा, डेटा व एनालिटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और सेंसर तथा उपकरणों सहित गहन प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करेगा।

जेएलआर के निदेशक (नवाचार) इगोर मुराकामी ने कहा, ‘‘ भारत का तेजी से बढ़ता स्टार्टअप क्षेत्र, जेएलआर की स्थापित मौजूदगी और टाटा समूह के साथ घनिष्ठ संबंध देश को नवीनतम नवाचार केंद्र के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक सहयोग के जरिये यह पहल वाहन विनिर्माता को अगली पीढ़ी की प्रतिभा और प्रौद्योगिकियों से जोड़ रही है। जेएलआर ने अप्रैल 2022 में ‘ओपन इनोवेशन प्रोग्राम’ पेश किया था और इसके तहत खोला गया यह उसका पांचवां ‘हब’ है। इस कार्यक्रम के जरिये वैश्विक स्तर पर 2,500 से अधिक स्टार्टअप के साथ जुड़ा गया जिसके परिणामस्वरूप अब तक 33 औपचारिक सहयोग किए गए हैं।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 3:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement