facebookmetapixel
पोर्टफोलियो में हरा रंग भरा ये Paint Stock! मोतीलाल ओसवाल ने कहा – डिमांड में रिकवरी से मिलेगा फायदा, खरीदेंYear Ender: क्या 2026 में महंगाई की परिभाषा बदलेगी? नई CPI सीरीज, नए टारगेट व RBI की अगली रणनीतिGold–Silver Outlook 2026: सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.75 लाख तक जाएगीMotilal Oswal 2026 stock picks: नए साल में कमाई का मौका! मोतीलाल ओसवाल ने बताए 10 शेयर, 46% तक रिटर्न का मौकाYear Ender: 2025 में चुनौतियों के बीच चमका शेयर बाजार, निवेशकों की संपत्ति ₹30.20 लाख करोड़ बढ़ीYear Ender: 2025 में RBI ने अर्थव्यवस्था को दिया बूस्ट — चार बार रेट कट, बैंकों को राहत, ग्रोथ को सपोर्टPAN-Aadhaar लिंक करने की कल है आखिरी तारीख, चूकने पर भरना होगा जुर्माना2026 में मिड-सेगमेंट बनेगा हाउसिंग मार्केट की रीढ़, प्रीमियम सेगमेंट में स्थिरता के संकेतYear Ender 2025: IPO बाजार में सुपरहिट रहे ये 5 इश्यू, निवेशकों को मिला 75% तक लिस्टिंग गेनIDFC FIRST ने HNIs के लिए लॉन्च किया इनवाइट-ओनली प्रीमियम कार्ड ‘Gaj’; जानें क्या है खासियत

जेके टायर ने खरीद ली मेक्सिको की कंपनी

Last Updated- December 05, 2022 | 9:19 PM IST

टायर बनाने वाली पांच बड़ी कंपनियों में शुमार जेके टायर्स ने मैक्सिको की कंपनी टॉर्नेल का अधिग्रहण कर लिया है।


जेके टायर्स ने 270 करोड़ रुपये में टॉर्नेल के 100 प्रतिशत शेयर खरीद  लिए हैं। इस अधिग्रहण से भारतीय कंपनी का दुनिया के सबसे बड़े बाजार यानी अमेरिका में प्रवेश करने का रास्ता भी आसान हो गया है। कंपनी अब अमेरिका के साथ ही दक्षिण अमेरिका में भी टायर बेचेगी।


कंपनी ने यह अधिग्रहण स्पेशल पर्पज व्हीकल(एसपीवी) के जरिये किया गया है। इस अधिग्रहण के लिए कंपनी आंतरिक संसाधन और ऋण द्वारा पूंजी जुटाएगी। जेके टायर्स के चेयरमैन हरिशंकर सिंघानिया ने बताया कि अभी तक कंपनी टायरों का निर्यात चीन और वियतनाम से करती थी।


भारत में कंपनी की 4 निर्माण इकाइयां हैं। इस अधिग्रहण के जरिये कंपनी दुनिया भर में विस्तार की योजना का आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि कंपनी पहले से ही उत्तरी और दक्षिण अमेरिकी बाजार की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है।


टॉर्नेल पहले से ही बायस और रेडियल टायर्स के बाजार में है। टार्नेल के पोर्टफोलियों में ट्रक, हल्के व्यवसायिक वाहन, कृषि, औद्योगिक और यात्री वाहन भी मौजूद हैं। टॉर्नेल के मैक्सिको में ही तीन निर्माण संयंत्र हैं और इनकी कुल उत्पादन क्षमता सालाना  66 लाख टायर का निर्माण करने की है।


टार्नेल की मौजूदगी उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) में भी है। इसमें कनाडा भी शामिल है। जेके टायर भारत में भी वर्ष 2010-11 तक कंपनी की क्षमता दोगुने से भी ज्यादा करने की योजना बना रही है।

First Published - April 12, 2008 | 12:51 AM IST

संबंधित पोस्ट