facebookmetapixel
Budget-Real Estate: बजट से रियल एस्टेट को तुरंत फायदा कम, लेकिन लंबी अव​धि में होगा लाभBudget 2026: बजट 2026 से बदलेगा भारत, वित्त मंत्री ने गिनाए बड़े फायदेBudget 2026: अमित शाह के मंत्रालय को दी गई बड़ी रकम, CRPF-BSF के लिए सरकार ने खोला खजानाBudget 2026: ₹17.2 लाख करोड़ का कर्ज, बजट ने बढ़ाई बॉन्ड बाजार की धड़कनBudget 2026: FY27 के लिए राजकोषीय घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमानStock Market Crash: बजट में निर्मला सीतारमण ने ऐसा क्या किया, जो लुढ़क गया बाजार ?6 साल में आधे से भी कम हुआ बजट भाषण का समय, जानें बीते सालों में हर साल कितने घंटे की रही स्पीचBudget 2026: ‘SHE मार्ट्स’ से लेकर लाखपति दीदी तक, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या हुआ ऐलान?Budget 2026: फल और मसालों पर सरकार का जोर, आत्मनिर्भरता व निर्यात से बढ़ेगी किसानों की आयबजट 2026 में AI को लेकर कई बड़े ऐलान- जानें क्या है खास

Jio Wo: मुंबई में रिलायंस का जियो वर्ल्ड प्लाजा 1 नवंबर से होगा शुरू, बनेगा देश का सबसे बड़ा लग्जरी शॉपिंग मॉल

स समय भारत में कुछ गिने-चुने मॉल ही हैं जहां केवल शान-शौकत वाले महंगे सामान ही मिलते हैं। इनमें डीएलएफ एम्पोरियो, चाणक्य मॉल, यूबी सिटी और पैलेडियम शामिल हैं।

Last Updated- October 29, 2023 | 10:42 PM IST
India is set to get its largest luxury shopping destination

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश का सबसे बड़ा लग्जरी शॉपिंग मॉल खोलने जा रही है। ‘जियो वो’ नाम से कंपनी का यह मॉल 7,50,000 वर्ग फुट क्षेत्र में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में है। इस मॉल में बुल्गरी, कातिये, लुई वितों, वर्साची, वेलेंटिनो, मनीष मल्होत्रा, अबू जानी, संदीप खोसला, पॉटरी बार्न सहित कई दूसरे महंगे ब्रांड उपलब्ध होंगे।

यह भारत में बुल्गरी का पहला स्टोर होगा। इस मॉल में पर्सनल शॉपर्स, वीआईपी, क​न्सियज, वेडिंग क​न्सियज और पोर्टर सर्विस आदि सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस समय भारत में कुछ गिने-चुने मॉल ही हैं जहां केवल शान-शौकत वाले महंगे सामान ही मिलते हैं। इनमें डीएलएफ एम्पोरियो, चाणक्य मॉल, यूबी सिटी और पैलेडियम शामिल हैं। इससे पहले कुछ महंगे ब्रांड पांच सितारा होटलों में हुआ करते थे।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में महंगी वस्तुओं को लेकर लोगों का नजरिया बदला है और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार कोविड महामारी के बाद के वर्षों में इनकी मांग काफी बढ़ी है।

सीबीआरई में खुदरा प्रमुख (भारत) विमल शर्मा कहते हैं, ‘भारत के लोग अब पहले जैसे नहीं रह गए हैं जो मॉल केवल टोह लेने जाते थे और विदेश में खरीदारी करते थे। अब वे भारत में भी महंगी वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाले सामान के बीच कीमतों का अंतर भी अब कम हो गया है।’

शर्मा ने कहा कि अब देश में जो वस्तुएं बिक रही हैं वे चालू सीजन के ही हैं न कि पुराने स्टॉक होते हैं। शर्मा के अनुसार इससे भी देश में महंगी वस्तुओं की मांग बढ़ी है।

स्टैटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में देश में महंगी वस्तुओं का बाजार 7.74 अरब डॉलर का था। इसका आकार सालाना आधार पर 1.38 प्रतिशत (सीएजीआर 2023-2028) की दर से बढ़ने का अनुमान है। आंकड़ों के अनुसार भारत में महंगी वस्तुओं में लग्जरी घड़ियां और आभूषण सबसे बड़े खंड हैं जिनका बाजार 2023 में 2.24 अरब डॉलर था।

First Published - October 29, 2023 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट