facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Reliance रिटेल से 36,000 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदने की योजना बना रही जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

Advertisement

Reliance Retail: जियो लीजिंग सर्विसेज डिवाइस किराए पर देने वाली कंपनियों के बाजार में Hewlett Packard और Lenovo जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।

Last Updated- May 24, 2024 | 3:40 PM IST
Jio Financial Services

डिवाइस लीजिंग बिजनेस में कदम रखने के लिए जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) अपनी एक यूनिट के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल शाखा से 36,000 करोड़ रुपये (4.33 बिलियन डॉलर) के उपकरण खरीदना चाहता है। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी शेयरधारकों से अनुमति मांग रही है।

इस डील के तहत, जियो लीजिंग सर्विसेज नाम की JFS यूनिट टेलीकॉम उपकरण और डिवाइस खरीदेगी, जिसमें आम तौर पर राउटर और मोबाइल फोन शामिल होते हैं। हालांकि, 18 मार्च के नोटिस में जियो फाइनेंशियल (पिछले साल मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप से अलग हुई कंपनी) ने यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि वे कौन से खास प्रोडक्ट्स खरीदेंगी।

जियो लीजिंग सर्विसेज खरीदे गए उपकरणों को रिलायंस जियो इंफोकॉम के ग्राहकों को किराए पर देगी। इस तरह जियो लीजिंग सर्विसेज डिवाइस किराए पर देने वाली कंपनियों के बाजार में Hewlett Packard और Lenovo जैसी कंपनियों को टक्कर देगी। बता दें कि प्रस्तावित सौदे पर मतदान 22 जून को खत्म हो जाएगा और इस पूरी डील के 2025 और 2026 के वित्तीय वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 3:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement