facebookmetapixel
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द हो सकता है फाइनल, अधिकारी कानूनी दस्तावेज तैयार करने में जुटेसरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा! इस राज्य सरकार ने DA-DR बढ़ाने का किया ऐलान, जानें डिटेलऑफिस किराए में जबरदस्त उछाल! जानें, दिल्ली, मुंबई या बेंगलुरु – किस शहर में सबसे तेज बढ़े दाम?HUL vs Nestle vs Colgate – कौन बनेगा FMCG का अगला स्टार? जानें किस शेयर में है 15% तक रिटर्न की ताकत!EPF खाताधारकों को फ्री में मिलता है ₹7 लाख का कवर! जानें इस योजना की सभी खासियतPiyush Pandey Demise: ‘दो बूंद जिंदकी की…’ से लेकर ‘अबकी बार, मोदी सरकार’ तक, पीयूष पांडे के 7 यादगार ऐड कैम्पेनदिवाली के बाद किस ऑटो शेयर में आएगी रफ्तार – Maruti, Tata या Hyundai?Gold Outlook: जनवरी से फिर बढ़ेगा सोना! एक्सपर्ट बोले- दिवाली की गिरावट को बना लें मुनाफे का सौदाGold ETF की नई स्कीम! 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा NFO, ₹1000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसाब्लैकस्टोन ने खरीदी फेडरल बैंक की 9.99% हिस्सेदारी, शेयरों में तेजी

Jio 5G : Jio ने 27 और शहरों में 5G सेवा का विस्तार किया, पूरे भारत में कुल 331 शहर शामिल

Last Updated- March 08, 2023 | 5:10 PM IST
Reliance Jio
Creative Commons license

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बुधवार को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 27 और शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही जियो अब तक देश के 331 शहरों में 5G सेवाओं का विस्तार कर चुकी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ‘Jio True 5G’ अब आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के 27 और शहरों में उपलब्ध है।

बयान के मुताबिक आठ मार्च 2023 से इन 27 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘वेलकम ऑफर’ दिया जाएगा। इसके तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक जीबीपीएस तक की गति पर असीमित डेटा का लाभ लिया जा सकता है।

कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इससे पहले घोषणा की थी कि जियो की 5G सेवाएं 2023 के अंत तक पूरे देश में फैल जाएंगी।

First Published - March 8, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट