facebookmetapixel
Advertisement
भारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

गो फर्स्ट के लिए बोली नहीं लगाएगी जिंदल पावर

Advertisement

जिंदल पावर गो फर्स्ट के अधिग्रहण से पीछे हटा, अब परिसमापन की ओर

Last Updated- November 21, 2023 | 9:46 PM IST
History became Go First! NCLT ordered liquidation of the airline इतिहास बन गई Go First! NCLT ने एयरलाइन के लिक्विडेशन का ऑर्डर दिया

जिंदल पावर लिमिटेड ने गो फर्स्ट के अधिग्रहण के लिए बोली नहीं लगाने का फैसला लिया है। यह एकमात्र कंपनी थी जिसके अभिरुचि पत्र को लेनदारों ने स्वीकार किया था। इस तरह से यह विमानन कंपनी अब परिसमापन की ओर बढ़ रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अधिग्रहण के लिए बोली लगाने की समयसीमा मंगलवार को खत्म हो गई और सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि जिंदल ने विमानन कंपनी के वित्तीय विवरण के आकलन के बाद इसके अधिग्रहण के लिए बोली नहीं लगाने का फैसला लिया।

अदालत में आवेदन कर समयसीमा बढ़ाई जा सकी है, लेकिन लेनदार अभी ऐसा नहीं करना चाहते। दो बैंकिंग सूत्रों ने ये बातें कही।

एक सूत्र ने कहा, अभिरुचि पत्र मोटे तौर पर विमानन कंपनी के मूल्यांकन की जांच करने और कंपनी के आंकड़ों तक पहुंच के लिए थी। उन्होंने कहा, आकलन के बाद कंपनी ने बोली नहीं लगाने का फैसला लिया। सूत्रों ने अपनी पहचान जाहिर करने से मना कर दिया।

जिंदल पावर और गो फर्स्ट के रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल ने इस बारे में जानकारी पाने के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। गो फर्स्ट ने मई में स्वैच्छिक दिवालिया के लिए आवेदन किया है, जिस पर लेनदारों का 65.21 अरब रुपये बकाया है।

बैंकरों की उम्मीद जिंदल की दिलचस्पी पर टिकी थी। यह जानकारी एक लेनदार ने दी, जिसने गो फर्स्ट को कर्ज दिया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक और डॉयचे बैंक आदि विमानन कंपनी के अग्रणी लेनदार हैं।

एक बैंकर ने कहा, लेनदारों की समिति आगे के कदमों पर फैसला लेने के लले बुधवार को बैठक करेगी। दोनों बैंकरों ने कहा कि अब विमानन कंपनी का परिसमापन ही सबसे ज्यादा संभावित विकल्प है क्योंकि कोी गंभीर बोलीदाता नहीं है। परिसमापन की स्थिति में लेनदारों के पास कोलेटरल के तौर पर रखी गई विमानन कंपनी की परिसंपत्तियों का आकलन बैंकर कर रहे हैं।

अपने विमान वापस लेने के लिए पट्टादाताओं का कानूनी संघर्ष गो फर्स्ट के साथ चल रहा है। भारतीय दिवालिया नियमों में हुआ हालिया संशोधन पट्टादाताओं को अपने विमान वापस लेने की इजाजत देता है, लेकिन अदालत का इस पर फैसला होना अभी बाकी है कि क्या यह बदलाव गो फर्स्ट पर पिछली तारीख से लागू होगा या नहीं।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement