facebookmetapixel
Advertisement
Crude Oil Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल चढ़ा, ब्रेंट 90 डॉलर के पारस्टील सेक्टर के लिए आई अच्छी खबर! JSW Steel को H2 में दिख रही बड़ी ग्रोथ, निर्यात से भी बढ़ी उम्मीदSBI Funds Management IPO: लिस्टिंग से पहले GMP में जोरदार उछाल, निवेशकों को कितना फायदा?Stock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, US-ईरान तनाव से 90 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल; एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुखAI की बढ़ती ताकत से बदलेगी रियल एस्टेट की तस्वीर! डेटा सेंटर बनेंगे कमाई का नया इंजनStocks to Watch Today: NATCO Pharma, GAIL, Cipla समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर; आज आएंगे UltraTech Cement और Paytm के नतीजेदेश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया

ITC ने अलग किया अपना होटल कारोबार, 99.6% मतों के साथ शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी

Advertisement

आईटीसी (ITC) के शेयरहोल्डर्स ने आज यानी गुरुवार को 99.6 प्रतिशत के बहुमत से होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी।

Last Updated- June 06, 2024 | 4:29 PM IST
ITC को भविष्य का उद्यम बनाने पर 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगेः चेयरमैन संजीव पुरी, Will invest Rs 20,000 crore to make ITC a future enterprise: Chairman Sanjeev Puri

एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC ) ने सलाहकारों की सिफारिश के अनुरूप गुरुवार को अपने होटल कारोबार को अलग करने की योजना को मंजूरी दे दी। आईटीसी के शेयरहोल्डर्स ने आज यानी गुरुवार को 99.6 प्रतिशत के बहुमत से होटल कारोबार को अलग करने की मंजूरी दे दी।

ITC के बोर्ड ने होटल कारोबार अलग करने की योजना को अगस्त 2023 में मंजूरी दी थी। उसके तहत सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को हर 10 शेयर के बदले ITC होटल्स का 1 शेयर दिया जाना है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रॉक्सी सलाहकार फर्म स्टेकहोल्डर्स एम्पावरमेंट सर्विसेज (SES) और इनगवर्न रिसर्च सर्विसेज ने पिछले महीने शेयरधारकों से डीमर्जर प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए कहा था, जबकि इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज (IIAS) ने इस कदम का विरोध किया था।

अब किसके पास कितनी हिस्सेदारी होगी?

कारोबार अलग किए जाने के बाद नई कंपनी की 60 फीसदी हिस्सेदारी ITC के शेयरधारकों के पास और 40 फीसदी हिस्सेदारी ITC के पास होगी।

NCLT ने ITC की छह जून को बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद कंपनी ने शेयरहोल्डर्स के मतदान के नतीजों का ऐलान कर दिया है। ITC के बड़े शेयरधारकों में LIC (15.2 फीसदी), सूटी (7.81 फीसदी), मिडलटन इन्वेस्टमेंट (3.9 फीसदी), जीक्यूजी पार्टनर्स (1.69 फीसदी) आदि शामिल हैं।

ताज होटल्स और ओबेरॉय ब्रांड जैसे होटलों से होगी नयी कंपनी की प्रतिस्पर्धा

सिगरेट के गोल्डफ्लेक ब्रांड के लिए मशहूर कंपनी ने पिछले साल जुलाई में डीमर्जर योजना का ऐलान किया था और बाद में कहा था कि नई कंपनी को 15 महीनों में अस्थायी रूप से लिस्ट किया जाएगा।

आईटीसी होटल्स एक स्वतंत्र इकाई के रूप में टाटा के मालिकाना हक वाली इंडियन होटल्स कंपनी ताज होटल्स, ईआईएच एसोसिएटेड होटल्स, ओबेरॉय ब्रांड के होटलों जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी।

इस बीच आईटीसी (ITC) का शेयर आज बीएसई पर 1.42 प्रतिशत या 6.10 रुपये की वृद्धि के साथ 436.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 6, 2024 | 3:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement