facebookmetapixel
Advertisement
FIFA World Cup final, Spain vs Argentina: विश्व कप फाइनल में स्पेन का जलवा, मेसी की टीम को 1-0 से हराकर रचा इतिहाससंसद सत्र से पहले सोनम वांगचुक की नई शर्तें, भूख हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं 3 शर्तेंReliance Share Price: तिमाही नतीजों के बाद क्या करें? 4 ब्रोकरेज बुलिश, 33% तक अपसाइड का अनुमानGold-Silver Price Today: ग्लोबल तनाव के बीच महंगा हुआ सोने और चांदी! जानें आज के ताजा भावTata Steel का गोपालपुर SEZ बना ग्रीन एनर्जी का नया केंद्र, ₹65,000 करोड़ के निवेश आएंगेसरकार जारी करेगी व्हाइट लिस्टेड VC फर्मों की सूची: IT सचिव एस कृष्णनHDFC Bank में CEO पद को लेकर हलचल तेज, अक्टूबर से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानपनबिजली और पंप स्टोरेज पर बड़ा दांव! 2033 तक 14,000 MW नई क्षमता जोड़ने की तैयारीरोजगार और निवेश बढ़ाने की तैयारी, यूपी में शुरू होगी 16 नए इंडस्ट्रियल हब की योजनाबिजली बचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान, बड़ी इमारतों पर लागू होंगे नए नियम

वीआई ने बदलीं कॉरपोरेट प्लान की दरें

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:22 AM IST

वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने सोमवार को कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए अपनी दरों में संशोधन किया और अपना प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) बढ़ाने के प्रयास में कई ऑफरों की पेशकश की।
नए प्लान भारती एयरटेल की पेशकशों के अनुरूप हैं, जिसने पिछले सप्ताह अपनी दरों में बदलाव किया है। मौजूदा समय में, कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए रिलायंस जियो का प्लान सबसे सस्ता है। यह प्लान 199 रुपये से शुरू है, लेकिन प्रतिस्पर्धी प्लान के मुकाबले इसमें कम डेटा की पेशकश की गई है।
वीआई ने 349 रुपये का नया प्लान पेश किया है और उसके कॉरपोरेट ग्राहकों के लिए पेशकश को उसके नए ऑफर के तहत तर्कसंगत बनाया गया है। नए प्लान 299-499 रुपये के बीच की कीमत पर उपलब्ध हैं और ये ग्राहकों को मोबाइल सुरक्षा, लोकेशन ट्रेकिंग, मूवीज, डिज्नी + हॉटस्टार सबस्क्रिप्शन और अन्य लाभ जैसे फीचर्स के अलावा 30-100 जीबी डेटा की भी पेशकश करते हैं। अप्रैल में पेश किए गए अपने प्लान में वीआई ने कॉरपोरेट ग्राहकों को 299 रुपये और 399 रुपये में 40-75 जीबी डेटा की पेशकश की। अब इन कीमतों के तहत उपलब्ध डेटा को घटाया गया है।
पिछले साल, वीआई ने लागत को अनुकूल बनाने और राजस्व वृद्घि को ध्यान में रखते हुए पांच-सूत्री रणनीति की घोषणा की थी और इनमें से एक था उद्यम ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करना। अभी भी कंपनी का प्रदर्शन विभिन्न मानकों पर अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कमजोर बना हुआ है। मार्च के अंत में वीआई का एआरपीयू 107 रुपये पर था जो एयरटेल और जियो के मुकाबले काफी कम था। इसी तरह, वीआई का प्रति उपयोगर्ता औसत डेटा इस्तेमाल (13.1 जीबी) एयरटेल (16.8 जीबी) और जियो (13.3 जीबी) के मुकाबले कम है।

Advertisement
First Published - July 27, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement