facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफाबाजार में बंपर उछाल: सेंसेक्स-निफ्टी में एक महीने की सबसे बड़ी बढ़त, निवेशकों की संपत्ति ₹37,000 करोड़ बढ़ीSEBI ने कंपनियों को ‘Boss Scam’ पर किया आगाह, AI और डीपफेक फ्रॉड से बचने की दी चेतावनी₹250 की SIP का बड़ा सच! लाखों ने शुरू की, लेकिन हजारों ने बीच में क्यों छोड़ी?Jio Platforms Q1 Results: मुनाफा 9.2% उछलकर ₹7,764 करोड़ पर, ₹रेवेन्यू 45,960 करोड़ के पार

सामग्री के लिए भुगतान करे ग्राहक: उदय शंकर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:09 AM IST

मीडिया कारोबारियों ने सामग्री के बजाय विज्ञापन को प्राथमिकता दी है और विज्ञापन निर्भरता के कारण उद्योग को तगड़ा झटका लग सकता है।
वॉल्ट डिज्नी कंपनी के अध्यक्ष (एशिया प्रशांत) और स्टार एवं डिज्नी के चेयरमैन उदय शंकर ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक वर्चुअल सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में बदलान लाने की जरूरत है। इसके लिए आवश्यक है कि उपभोक्ता सामग्री या कंटेंट के लिए भुगतान करें।
शंकर ने कहा कि मीडिया उद्योग में दूरदर्शिता की कमी की वजह यह है कि बरसों से यह काफी हद तक विज्ञापनों पर कुछ अधिक निर्भर रहा है। शंकर ने फिक्की फ्रेम्स के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, उद्योग के लिए विशेष रूप से प्रिंट, टीवी और अब डिजिटल के लिए सबसे बड़ा अभिशाप विज्ञापन पर कुछ जरूरत से ज्यादा निर्भरता है। उन्होंने कहा कि आज यह उद्योग बढ़कर 20 अरब डॉलर का हो गया है। इसमें से 10 अरब डॉलर के राजस्व का योगदान अकेले विज्ञापन का है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर मीडिया उद्योग उपभोक्ताओं के साथ अपने संबंधों के बल पर आगे बढ़ा है।
शंकर ने स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखते हुए कहा, हम सभी इसके  लिए दोषी हैं। हमने दूरदर्शिता नहीं दिखाई, हमने अपने उत्पाद पर सब्सिडी लेने का प्रयास किया और छोटी चुनौतियों के लिए अड़चनें खड़ी कीं। उन्होंने कहा, यदि हमें उद्योग को अगले स्तर पर ले जाना है तो एक चीज निश्चित रूप से करने की जरूरत है। वह है, उपभोक्ता जो इस्तेमाल करें, उसके लिए भुगतान करें। इसके लिए हमें अपनी क्षमता का  इस्तेमाल करना होगा और इच्छाशक्ति दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि वह उद्योग की लॉबी से जुड़े हुए हैं और देखा है कि पिछले कुछ साल में चीजें काफी बदल गई हैं।
शंकर ने कहा कि इस साल कोविड-19 की वजह से उद्योग को बड़ा झटका लगेगा। विज्ञापन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता से इसका प्रभाव और अधिक कष्ट देने वाला होगा।

Advertisement
First Published - July 8, 2020 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement